sawan somwar

अब नरेन्द्र मोदी लेंगे गुजरात में ताबड़तोड़ सभाएं

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (13:44 IST)
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव को लेकर गर्माये माहौल के बीच सत्तारूढ भाजपा अपने प्रचार अभियान की विधिवत शुरुआत 26 नवंबर को सभी करीब 50 हजार बूथों पर 'मन की बात-चाय के साथ' कार्यक्रम के साथ करेगी जबकि अगले दिन 27 नवंबर तथा फिर 29 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार-चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
पार्टी के प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मोदी 27 नवंबर को कच्छ जिले के मुख्यालय भुज, राजकोट जिले के जसदण, अमरेली के धारी और सूरत के कामरेज में तथा 29 को मोरबी, सोमनाथ के निकट प्राची, भावगर के पालिताणा और नवसारी में सभाएं करेंगे। ये सभी क्षेत्र पहले चरण के चुनाव वाले इलाकों में हैं।
 
इससे पहले 26 नवंबर को सभी बूथ क्षेत्रों में पार्टी मन की बात चाय के साथ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें  सुबह चाय की चुस्की के साथ जनता से चर्चा होगी। उसी दिन शाम को पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भी करेगी। 
 
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथसिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, उमा भारती तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भाग लेंगी। भाजपा का चुनावी मुद्दा वंशवाद और जातिवाद बनाम विकासवाद का होगा। (वार्ता)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना: पैलेट गन पीड़ित के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा ने बताया अराजकता की राजनीति

वंदे मातरम् पर फिर घमासान: 150 साल पुराने गीत में आज का भारत क्या खोज रहा है?

चीनी की बढ़ती कीमतों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार, कहा- ‘मिठाई कौन खाता है, आजकल तो सबको डायबिटीज है’

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तत्काल निलंबन के निर्देश

NEET छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर राहुल गांधी सख्त, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में धरने पर बैठे

अगला लेख