Daily Horoscope
✕

राहुल की सोमनाथ पूजा पर नरेन्द्र मोदी की चुटकी

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (15:49 IST)
सोमनाथ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात प्रचार चुनाव के दौरान मंदिरों के ताबड़तोड दौरों का क्रम जारी रखते हुए भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से पहले सोमेश्वर महादेव के यहां समुद्र तट पर स्थित भव्य सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और दोपहर की आरती में भाग लेने के साथ ही जलाभिषेक भी किया।
 
बुधवार को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के लिए दीव हवाई अड्डे पर उतरे राहुल वहां से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिये सोमनाथ पहुंचे और मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में लिखी अपनी एक वाक्य की टिप्पणी में इसे एक बहुत ही प्रेरणादयक जगह बताया। उन्होंने मंदिर परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए और उनकी गैलरी का भी अवलोकन किया।
 
मंदिर की ओर से उन्हें भगवान की शिव का चित्र और शाल भेंटस्वरूप दिया गया। गत 25 सितंबर को अपने चुनावी अभियान की शुरुआत द्वारका के जगत मंदिर से करने वाले राहुल अब तक चोटीला चामुंडामाता मंदिर, कागवड के खोड़लधाम, अंबाजी, बहुचरमाता मंदिर, गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर समेत 20 से अधिक मंदिरों के दौरे कर चुके हैं।
 
इसे लेकर भाजपा तंज करती रही है। आज सोमनाथ के निकट ही प्राची में एक चुनावी सभा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब सरदार पटेल सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर रहे थे तो राहुल के परनाना जवाहरलाल नेहरू नाक-भौं सिकोड़ रहे थे। तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को इस मौके पर आने का निमंत्रण मिलने पर नेहरूजी ने पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि आज जिन्हें सोमनाथ दादा याद आ रहे हैं उन्हें पूछना है कि क्या उन्हें इस इतिहास का पता है।
 
उधर राहुल ने मंदिर में दर्शन करने के बाद एक सभा को संबोधित किया तथा मोदी सरकार के विकास के दावे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार पर उद्योगपतियों की मदद करने का आरोप दोहराया। उन्होंने दावा किया कि इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वह आज भेसाण, विसावदर और सावरकुंडला तथा अमरेली जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

अगला लेख