suvichar
✕

भाजपा पर लालू का तंज, डूबे को राम का सहारा

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (11:40 IST)
नई दिल्ली। चुनावी मौसम में भाजपा द्वारा राम मंदिर की बात फिर से किये जाने पर चुटकी लेते हुए राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि तिनका पुरानी बात हो गयी, अब तो ‘डूबते को राम का सहारा’ कहावत चरितार्थ हो रही है।
 
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है, 'डूबते को राम का सहारा, तिनका पुराना हो गया।' लालू ने चुनाव के मौसम में 'राम' को याद करने पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा है कि भगवान मन में रहते हैं, उन्हें खोजने के लिए मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे जाने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने लिखा है, 'मेरे राम मेरे हृदय में सदैव मेरे अंग-संग रहते हैं। मैं उन्हें मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे और चर्च में नहीं खोजता।'
 
राजद प्रमुख ने लिखा है, 'मैं मेरे परम प्यारे राम से वोट नहीं मांगता बल्कि उस पालनहार से वतन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ।'
 
गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। भाजपा के कई नेता फिर से राम मंदिर की बातें करने लगे हैं। 
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख