biodatamaker
✕

...तो छोड़ दूंगा पाटीदार आंदोलन, हार्दिक पटेल की भाजपा को चुनौती

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (12:12 IST)
अहमदाबाद। पाटीदार अमानत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने ईडर की चुनावी सभा में भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सत्तारूढ़ भाजपा सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र यदि भाजपा 10 सीटें भी जीत लेगी तो वह अपना आंदोलन वापस ले लेंगे। उल्लेखनीय है कि सौराष्ट्र कच्छ क्षेत्र में 54 सीटें दांव पर हैं।
 
उन्होंने साबरकांठा जिले के ईडर में कहा कि मैं सौराष्ट्र क्षेत्र में लंबे समय से चुनाव प्रचार कर रहा हूं और देखने में आया है कि यहां लोगों में भाजपा के प्रति काफी असंतोष है। ऐसे में उसे 10 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी। 
 
दूसरी ओर कांग्रेस के समर्थन में ट्‍वीट कर हार्दिक ने कहा कि कोंग्रेस पार्टी के नेता (मणिशंकर अय्यर) ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे तब चुनाव प्रचार में हिंदुस्तान की बहू को बार गर्ल कहते थे, क्या वो ठीक था?
 
हार्दिक ने भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी नहीं करने के मामले में आड़े हाथों लिया। गुजरात में विकास के साथ-साथ चुनावी घोषणा पत्र भी लापता हैं। साहब कोई कुछ भी नहीं कहेगाँ कृपया आप एक बार चुनावी घोषणा पत्र अपनी शैली में फेंक दीजिए।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख