22 साल के लड़के की नहीं, विकास की सीडी देखना चाहते हैं गुजराती : हार्दिक पटेल
Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (09:28 IST)
गुजरात में हार्दिक पटेल की सीडी को लेकर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर इस मामले में भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि गुजरात की जनता 22 साल के लड़के की नहीं, 22 साल में हुए विकास की सीडी देखना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक सेक्स वीडियो जारी हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि यह हार्दिक पटेल का है। मंगलवार को जारी वीडियो की तारीख 22 और 23 मई, 2017 है। इसमें कथित तौर पर हार्दिक एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।
हार्दिक एक सीडी का पूरी तरह जवाब वे नहीं दे पाए इसी बीच एक और सीडी सामने आ गई है। इस सीडी में कथित रूप से हार्दिक एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।
हार्दिक पहले ही आशंका जता चुके थे कि चुनाव से पहले उनकी सेक्स सीडी सामने आ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिसको जो करना है कर ले, पीछे हटने वाला नहीं हूं। जम के लड़ने वाला हूं।
TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब
कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग
चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर
तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच