Hanuman Chalisa
✕

आरक्षण का वादा कर पाटीदारों को ठग रही है कांग्रेस : जेटली

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (07:27 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि पाटीदार समुदाय को आरक्षण देने का कांग्रेस का वादा कुछ नहीं बल्कि वोटों की खातिर ‘छलावा’ है क्योंकि उच्चतम न्यायालय शिक्षा एवं नौकरियों में आरक्षण की सीमा 50 फीसद तय कर चुका है।
 
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी जेटली ने कहा कि विकास का विरोध करने के बाद अब कांग्रेस ने सामाजिक विभाजन पैदा कर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है लेकिन वह सफल नहीं होगी।
 
वित्त मंत्री ने कहा कि आरक्षण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले स्पष्ट हैं। उच्चतम न्यायालय ने 50 फीसद की सीमा तय कर दी है और उस सीमा का उल्लंघन करना अपने आप को या अन्य को ठगना है।
 
जेटली से कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा हार्दिक पटेल की अगुवाई वाले संगठन को पाटीदारों के लिए 50 फीसद से हटकर आरक्षण दिलाने के दिए गए आश्वासन के बारे में पूछा गया था। सिब्बल ने कथित रुप से कहा था कि कांग्रेस अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के वर्तमान आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं करना चाहती और वह पाटीदारों को उससे हटकर आरक्षण देगी।
 
जेटली ने कहा कि गुजरात के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार है और इसे जारी करने की तारीख की घोषणा जल्दी ही की जाएगी। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख