biodatamaker
✕

गुजरात की इन पांच सीटों पर दिखेगा कांटे का मुकाबला

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (15:48 IST)
अहमदाबाद। पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच क्षेत्रों में हार जीत का अंतर 1500 मतों से कम रहा था और इस बार भी इन सीटों पर कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।
                
सोजित्रा, काकोल और कांकरेज विधानसभा क्षेत्र में जीत हार का अंतर एक हजार से कम मतों से हुआ था जबकि आणंद एवं तलाला सीट पर एक हजार से कुछ अधिक मतों से जीत हार का फैसला हुआ था। इस बार इन क्षेत्रों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
 
सोजित्रा विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार कांग्रेस के पूनम भाई परमार ने भाजपा के विपुल कुमार पटेल को मात्र 162 मतों के अंतर से पराजित किया था। परमार को 65210 और पटेल को 65048 वोट मिले थे। इस बार भी इन दोनों के बीच ही मुकाबला है।
 
कलोल सीट पर कांग्रेस के बलदेवजी ठाकोर 343 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए थे। ठाकोर को कुल 64757 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के अतुलभाई पटेल 64414 वोट लाकर पराजित हो गये थे। इस बार इस सीट पर कांग्रेस ने ठाकोर को तथा भाजपा ने पटेल को उम्मीदवार बनाया है। 
 
गत विधानसभा चुनाव में कांकरेज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दर्शीभाई खानपुर ने 600 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। खानपुर को कुल 73900 वोट पड़े थे जबकि उनके विरोधी भाजपा के कीर्ति सिंह बघेला को 73300 मत मिले थे। इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है और दिनेश झलेरा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने बघेला को फिर उम्मीदवार बनाया है।
              
आणंद में भाजपा के दिलीप भाई पटेल और तलाला सीट पर कांग्रेस के जसुभाई बराड़ का एक हजार से कुछ अधिक मतों के अंतर से जीत हुई थी। आणंद में कांग्रेस के कांतिभाई परमार 65210 वोट लाकर तथा तलाला में भाजपा के गोविंद परमार 61244 वोट लाकर चुनाव हार गए थे। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव है। इन क्षेत्रों में अभी चुनाव प्रचार चरम पर है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख