suvichar

Exit poll : गुजरात विधानसभा चुनाव, किसका पलड़ा भारी

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (14:19 IST)
एक्जिट पोल परिणाम
एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
एबीपी न्यूज-CSDS  117 64 01
इंडिया-टुडे एक्सिस 99-113 68-82 01-04
टाइम्स नाउ 109 70 3
टाइम्स नाउ-वीएमआर 113 66 3
रिपब्लिक-सी-वोटर 108 74 0
न्यूज18-सी-वोटर 108 74 0
न्यूज एक्स  110-120 65-75 2-4
जी न्यूज-एक्सिस 99-113 68-82 01
टुडेज चाणक्य 135  47 00
नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कई मीडिया समूहों की ओर से किए गए एग्जिट पोल में  में भाजपा की जीत की संभावना जताई गई है। तकरीबन सभी एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को 100 से अधिक सीटें दी गई हैं। भाजपा इस राज्य में 22 साल से सत्ता में है।

‘टुडेज चाणक्य’ के एक्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 135 सीटें मिलेंगी तो कांग्रेस को 47 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। गुजरात में आज दूसरे और अंतिम दौर का मतदान संपन्न हुआ।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में कहा गया कि राज्य में भाजपा को 115, कांग्रेस को 64 तथा शेष सीट अन्य दलों को मिल सकती हैं। रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीट मिलने का अनुमान है।

एबीपी-सीएसडीएस के चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को 117 और कांग्रेस को 64 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एनडीटीवी पर आए एक एग्जिट पोल में कहा गया कि भाजपा को 112 तथा कांग्रेस को 70 सीट मिल सकती हैं।

‘आज तक’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार भी भाजपा सत्ता पर फिर से कब्जा हासिल करेगी। इसने कहा कि भाजपा को 99 से 113 सीट मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 68 से 82 सीट जाने का अनुमान है।

गुजरात में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 सीट जीतने की आवश्यकता है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115, कांग्रेस को 61 तथा अन्य को छह सीट मिली थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने एक्जिट पोल के आकलन को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के दिन ये अनुमान गलत साबित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आप एक्जिट पोल पर कितना विश्वास करते हैं। हम बिहार, तमिलनाडु, पंजाब में एक्जिट पोल देख चुके हैं। ये सभी गलत साबित हुए। इसलिए आप एक्जिट पोल पर कितना यकीन कर सकते हैं।’

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

UP के कॉलेजों में नशे पर लगेगी लगाम, रोज होगी नशामुक्ति शपथ; कैंपस के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर सख्ती

झारखंड छात्र आंदोलन : 14वें दिन राहुल गांधी की एंट्री, बोले 'एजुकेशन सिस्टम कोलैप्स हो चुका है'

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

अगला लेख