Hanuman Chalisa
✕

गुजरात की 16 सीटों पर देखने को मिलेगा रोचक मुकाबला

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (17:25 IST)
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में कुल 16 उम्मीदवारों ने 1 लाख से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी जिनमें से 15 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के और 1 कांग्रेस का प्रत्याशी था। इन क्षेत्रों में इस बार भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 
 
पिछले चुनाव में राज्य के मणिनगर सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, नारणपुरा से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और घटलोडिया से आनंदीबेन पटेल अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से भारी अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे। बाद में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी ने गुजरात के वडोदरा के अलावा उत्तरप्रदेश के वाराणसी से भी चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों से विजयी हुए थे।
 
प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया था। शाह को भी बाद में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था और वे राज्यसभा के लिए चुन लिए गए थे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल राज्य की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन कुछ समय बाद उनके स्थान पर रुपाणी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। पटेल इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। 
 
भाजपा ने इस बार मणिनगर से सुरेशभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस की श्वेता भट्ट से होगा। पिछले चुनाव में मोदी को 1 लाख 20 हजार से अधिक वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भट्ट को बुरी तरह पराजित किया था। 
 
नारणपुरा में इस बार भाजपा ने कौशिक पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के नितिन पटेल से होगा। पिछले चुनाव में शाह ने 1 लाख से अधिक वोट लाकर कर कांग्रेस के जीतूभाई पटेल को पराजित किया था। पिछली बार के दोनों उम्मीदवार इस चुनाव में नहीं हैं।
 
पटेल ने वर्ष 2012 के चुनाव में घटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 54 हजार से अधिक वोट लाकर कांग्रेस के रमेश भाई पटेल को बड़े अंतर से हराया था। वे इस बार चुनाव मैदान में नहीं हैं। भाजपा ने यहां से भूपेन्द्र पटेल और कांग्रेस ने शशिकांत पटेल को चुनाव लड़ाया है। 
 
वेजलपुर सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा ने किशोर सिंह चौहाण को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने 1 लाख 13 हजार से अधिक मत लाकर कांग्रेस के मुर्तुजा खान पठान को लगभग 40 हजार मतों से हराया था। भाजपा ने इस बार भी चौहाण पर भरोसा जताया है जबकि कांग्रेस ने पठान की जगह मिहिर शाह को उम्मीदवार बनाया है। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख