Hanuman Chalisa
✕

गुड़ी-पड़वा पर होगा स्वयंसिद्ध मुहूर्त, पूरा दिन कर सकते हैं शुभ काम

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (12:50 IST)
18 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर स्वयंसिद्ध मुहूर्त रहेगा। सनातन धर्म में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभकार्य या शुभ-कर्म को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है। शास्त्रोक्त मान्यता है कि यदि शुभ मुहूर्त साध लिया जाए तो अधिकांश दोषों का निवारण केवल शुभ मुहूर्त में किए गए कर्मों से हो जाता है। 
 
लेकिन हिन्दू वर्ष में कुछ विशेष दिन ऐसे भी आते हैं जब स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है अर्थात् उस पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है। ऐसे मुहूर्त को स्वयंसिद्ध मुहूर्त या अबूझ मुहूर्त की संज्ञा दी गई है। पंचांग अनुसार स्वयंसिद्ध मुहूर्त की संख्या साढ़े तीन बताई गई है। वर्ष प्रतिपदा अर्थात् गुड़ी-पड़वा इन्हीं साढ़े तीन स्वयंसिद्ध मुहूर्त में सम्मिलित है। पाठकगण गुड़ी-पड़वा के पूरे दिन अपने शुभकार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। 
 
संपूर्ण साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त इस प्रकार है-
1- वर्ष प्रतिपदा (पूरा दिन)
2- अक्षय तृतीया (पूरा दिन)
3- विजयादशमी (पूरा दिन)
4- कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (आधा दिन)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

06 October Birthday: आपको 06 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त और सिद्धिदात्री की पूजा विधि

कैंची धाम आश्राम जाने का उचित समय कौनसा है?

अगला लेख