kalsarpa dosh calculator
✕

यहां मारा जाता है गुड़ी पड़वा के दिन रावण

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2017 (14:32 IST)
आपको ज्ञात होगा कि देशभर में दशहरे पर रावण दहन होता है। लेकिन उज्जैन संभाग का एक गांव ऐसा है, जहां हिन्दू नववर्ष की शुरुआत रावण दहन के साथ की जाती है। बरसों से यहां के लोग इस अनूठी परंपरा का निर्वाह करते आए हैं।

ALSO READ: चैत्र नवरात्र 28 को ही मनेगी, जानिए क्यों
 
प्रति वर्ष गुड़ी पड़वा पर करीब 5 हजार की आबादी वाले ग्राम कसारी में राम-रावण के बीच युद्ध होता है। फिर भगवान श्रीराम द्वारा छोड़े गए अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन होता है।
 
संभवत: देश का यह ऐसा अकेला गांव है जहां नए वर्ष पर रावण दहन किया जाता है। कुछ सालों पहले तक ग्रामीणजन रावण के पुतले को पत्थरों एवं डंडों से पीट-पीट कर वध करते थे, लेकिन समय बदला तो रावण के मारने का तरीका भी बदला। अब आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
 
ALSO READ: विक्रमादित्य : जिनका संवत् आज भी प्रचलित है
 
ग्रामीणों के अनुसार रावण दहन के पूर्व अमावस्या की रात्रि को गांव के तालाब किनारे रात भर रामलीला का मंचन किया जाता है तथा इसके बाद गुड़ीपड़वा के दिन की सुबह ग्यारह बजे रावण वध के लिए राम व रावण की सेना तैयार होकर युद्ध करते हुए रावण दहन के स्थान पर पहुंचती है तथा राम द्वारा रावण की नाभी पर अग्निबाण से प्रहार किया जाता है।
 
ग्राम कसारी में यह अपने ढंग की अनूठी परंपरा है। यहां की आतिशबाजी के साथ ही गांव वाले खुशियां मनाते हैं और ठीक उसी तरह एक-दूसरे को बधाई भी देते है, जिस प्रकार दशहरे पर रावण दहन के बाद बधाई दी जाती है। एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ नीम की पत्तियों को प्रसाद रूप में बांटा जाता हैं। यहां पर रावण दहन की यह परंपरा 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है। हालांकि इस परंपरा को लेकर कोई स्पष्ट मान्यता या किंवदंती नहीं है।

ALSO READ: गुड़ी पड़वा : जानें नव संवत्सर का भव्य सुंदर इतिहास
Show comments

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख