suvichar
✕

अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त, क्या करते हैं इस दिन?

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (13:00 IST)
Govardhan puja muhurt 2023: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव एक ही दिन मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के दूसरे दिन यानी प्रतिपदा के दिन मनाते हैं। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण उदयातिथि से इस पर्व को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं क्य है गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव। साथ ही जानते हैं तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त।
 
प्रतिपदा तिथि : प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ होगी जो अगले दिन यानी 14 नवंबर दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के मान से 14 नवबंर को ही गोवर्धन पूजा की जाएगी।
 
दिवाली के पांच दिनी उत्सव में गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन की जाती है। इस बार दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है। इसलिए गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को उदया तिथि के अनुसार होगी। 
14 नवंबर 2023 में गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त | Govardhan puja date muhurat 2023:
 
गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त:- सुबह 06:43 से 08:52 तक।
 
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से 12:27 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:53 से 02:36 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:28 से 05:55 तक।
सायाह्न पूाज : शाम 05:28 से 06:48 तक।
अमृत काल : शाम 05:00 से 06:36 तक।
 
गोवर्धन पूजा सुबह या शाम के समय की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसे फूलों से सजाया जाता है। पूजन के दौरान गोवर्धन पर धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल आदि अर्पित जाते हैं। इसी दिन गाय-बैल और कृषि काम में आने वाले पशुओं की पूजा भी की जाती है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव में श्रीकृष्ण को सभी प्रकार के भोग अर्पित किया जाते हैं। कई मंदिरों में अन्नकूट उत्सव के दौरान जगराता किया जाता है और श्री कृष्णजी की आराधना कर उनसे अच्छे जीवन की कामना की जाती है।
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि: व्रत पारण की तिथियाँ एवं सही नियम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व

अगला लेख