Hanuman Chalisa
✕

सारा जग मधुबन लगता है

Written By WD
Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2008 (11:26 IST)
- गोपालदा स '' नीर ज''

ND
दो गुलाब के फूल छू गए जब से होठ अपावन मेर े
ऐसी गंध बसी है मन में सारा जग मधुबन लगता है ।

रोम-रोम में खिले चमेल ी
साँस-साँस में महके बेल ा,
पोर-पोर से झरे मालत ी
अँग-अँग जुड़े जुही का मेल ा
पग-पग लहरे मानसरोव र, डगर-डगर छाया कदम्ब क ी
तुम जब से मिल गए उमर का खँडहर राजभवन लगता है ।
दो गुलाब के फूल....

छिन-छिन ऐसा लगे कि को ई
बिना रंग के खेले होल ी,
यूँ मदमाएँ प्राण कि जैस े
नई बहू की चंदन डोल ी
जेठ लगे सावन मनभावन और दुपहरी साँझ बसंत ी
ऐसा मौसम फिरा धूल का ढेला एक रतन लगता है ।
दो गुलाब के फूल....

जाने क्या हो गया कि हरद म
बिना दिए के रहे उजाल ा,
चमके टाट बिछावन जैस े
तारों वाला नील दुशाल ा
हस्तामलक हुए सुख सारे दु:ख के ऐसे ढहे कगार े
व्यंग्य-वचन लगता था जो कल वह अब अभिनन्दन लगता है ।
दो गुलाब के फूल....

तुम्हें चूमने का गुनाह क र
ऐसा पुण्य कर गई माट ी
जनम-जनम के लिए हर ी
हो गई प्राण की बंजर घाट ी
पाप-पुण्य की बात न छेड़ों स्वर्ग-नर्क की करो न चर्च ा
याद किसी की मन में हो तो मगहर वृन्दावन लगता है ।
दो गुलाब के फूल....

तुम्हें देख क्या लिया कि को ई
सूरत दिखती नहीं परा ई
तुमने क्या छू दिय ा, बन ग ई
महाकाव्य कोई चौपा ई
कौन करे अब मठ में पूज ा, कौन फिराए हाथ सुमरिन ी
जीना हमें भजन लगता ह ै, मरना हमें हवन लगता है ।
दो गुलाब के फूल...

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया