dharma sangrah
✕

विश्व चाहे या न चाहे

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2008 (16:33 IST)
- गोपालदास "नीरज"

ND
विश्व चाहे या न चाह े,
लोग समझें या न समझे ं,
आ गए हैं हम यहाँ तो गीत गाकर ही उठेंगे ।

हर नज़र ग़मगीन ह ै, हर होठ ने धूनी रमा ई,
हर गली वीरान जैसे हो कि बेवा की कला ई,
ख़ुदकुशी कर मर रही है रोशनी तब आँगनों मे ं
कर रहा है आदमी जब चाँद-तारों पर चढ़ा ई,
फिर दीयों का दम न टूट े,
फिर किरन को तम न लूट े,
हम जले हैं तो धरा को जगमगा कर ही उठेंगे ।
विश्व चाहे या न चाहे....

हम नहीं उनमें हवा के साथ जिनका साज़ बदल े,
साज़ ही केवल नहीं अंदाज़-औ-आवाज़ बदल े,
उन फ़कीरों-सिरफिरों के हमसफ़र ह म, हमउम्र ह म,
जो बदल जाएँ अगर तो तख़्त बदले ताज बदल े,
तुम सभी कुछ काम कर ल ो,
हर तरह बदनाम कर ल ो,
हम कहानी प्यार की पूरी सुनाकर ही उठेंगे ।
विश्व चाहे या न चाहे...

नाम जिसका आँक गोरी हो गई मैली सियाह ी,
दे रहा है चाँद जिसके रूप की रोकर गवाह ी,
थाम जिसका हाथ चलना सीखती आँधी धरा प र
है खड़ा इतिहास जिसके द्वार पर बनकर सिपाह ी,
आदमी वह फिर न टूट े,
वक़्त फिर उसको न लूट े,
जिन्दगी की हम नई सूरत बनाकर ही उठेंगे ।
विश्व चाहे या न चाहे....

हम न अपने आप ही आए दुखों के इस नगर मे ं,
था मिला तेरा निमंत्रण ही हमें आधे सफ़र मे ं,
किन्तु फिर भी लौट जाते हम बिना गाए यहाँ स े
जो सभी को तू बराबर तौलता अपनी नज़र मे ं,
अब भले कुछ भी कहे त ू,
खुश कि या नाखुश रहे त ू,
गाँव भर को हम सही हालत बताकर ही उठेंगे ।
विश्व चाहे या न चाहे....

इस सभा की साज़िशों से तंग आक र, चोट खाक र
गीत गाए ही बिना जो हैं गए वापिस मुसाफ़ि र
और वे जो हाथ में मिज़राब पहने मुश्‍किलों क ी
दे रहे हैं जिन्दगी के साज़ को सबसे नया स्व र,
मौर तुम लाओ न ला ओ,
नेग तुम पाओ न पा ओ,
हम उन्हें इस दौर का दूल्हा बनाकर ही उठेंगे ।
विश्व चाहे या न चाहे....

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति