kundali milan
✕

मैं पीड़ा का राजकुँवर हूँ

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2008 (16:47 IST)
- गोपालदा स '' नीर ज''

ND
मैं पीड़ा का राजकुँवर हूँ तुम शहज़ादी रूपनगर क ी
हो भी गया प्यार हम में तो बोलो मिलन कहाँ पर होगा ?

मीलों जहाँ न पता खुशी क ा
मैं उस आँगन का इकलौत ा,
तुम उस घर की कली जहाँ नि त
होंठ करें गीतों का न्योत ा,
मेरी उमर अमावस काली और तुम्हारी पूनम गोर ी
मिल भी गई राशि अपनी तो बोलो लगन कहाँ पर होगा ?
मैं पीड़ा का...

मेरा कुर्ता सिला दु:खों ने बदनामी ने काज निकाल े
तुम जो आँचल ओढ़े उसमे ं
नभ ने सब तारे जड़ डाल े
मैं केवल पानी ही पानी तुम केवल मदिरा ही मदिर ा
मिट भी गया भेद तन का तो मन का हवन कहाँ पर होगा ?
मैं पीड़ा का...

मैं जन्मा इसलिए कि थोड़ ी
उम्र आँसुओं की बढ़ जा ए
तुम आई इस हेतु कि मेंहद ी
रोज़ नए कंगन जड़वा ए,
तुम उदयाच ल, मैं अस्ताचल तुम सुखान्तक ी, मैं दु:खान्तक ी
जुड़ भी गए अंक अपने तो रस-अवतरण कहाँ पर होगा ?
मैं पीड़ा का...

इतना दानी नहीं समय ज ो
हर गमले में फूल खिला द े,
इतनी भावुक नहीं ज़िन्दग ी
हर ख़त का उत्तर भिजवा द े,
मिलना अपना सरल नहीं है फिर भी यह सोचा करता हू ँ
जब न आदमी प्यार करेगा जाने भुवन कहाँ पर होगा ?
मैं पीड़ा का...

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ