Hanuman Chalisa

प्यार न होगा...

ND
जग रूठे तो बात न कोई
तुम रूठे तो प्यार न होगा।

मणियों में तुम ही तो कौस्तुभ
तारों में तुम ही तो चन्दा,
नदियों में तुम ही तो गंगा
गन्धों में तुम ही निशिगन्धा।

दीपक में जैसे लौ-बाती,
तुम प्राणों के संग-सघाती,
तन बिछुड़े तो बात न कोई
तुम बिछुड़े सिंगार न होगा।

जग रूठे तो बात न कोई
तुम रूठे तो प्यार न होगा।

व्योम नहीं यह, भाल तुम्हारा
धरा नहीं है धूल चरण की,
सृष्टि नहीं यह लीला केवल
सृजन-प्रलय की प्रलय-सृजन की,

तन का, मन का, जग जीवन का
तुमसे ही नाता इन-उन का,
हम न रहे तो बात न कोई
तुम न रहे संसार न होगा।

जग रूठे तो बात न कोई
तुम रूठे तो प्यार न होगा।

पूनम गौर कपोल विराजे
अधर हँसें उर अरुणीली,
कुन्तल-लट से लिपटी संध्या
श्यामा अंजन-रेख नशीली,

सारे सागर, दिशि भू-अम्बर
तुमसे ही द्युतिमान चराचर
रवि न उगे तो बात न कोई
तुम न उगे उजियार न होगा।

जग रूठे तो बात न कोई
तुम रूठे तो प्यार न होगा।

तुम बोले संगीत जी गया
तुम चुप हुई चुप वाणी,
तुम विहँसे मधुमास हँस उठा
तुम रोये रो उठा हिमानी,

जन्मविरह-दिन, मरणमिलन-क्षण,
तुम ही दोनों पर्व चिरन्तन,
दृग न दिखें तो बात न कोई
तुम न दिखे दरबार न होगा।

जग रूठे तो बात न कोई
तुम रूठे तो प्यार न होगा।

तुमसे लागी प्रीति, बिना-
भाँवर दुलहिन हो गई सुहागिन,
तुमसे हुआ बिछोह, मृत्तिका-
की बन्दिन हो गई अनादिन,

निपट-बिचारी, निपट-दुखारी
बिना तुम्हारे राजकुमारी,
मुक्ति न मिले, न कोई चिन्ता
तुम न मिले भव पार न होगा।

जग रूठे तो बात न कोई,
तुम रूठे तो प्यार न होगा।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?