Hanuman Chalisa
✕

प्यार की कहानी चाहिए

Written By WD
Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2008 (10:57 IST)
- नीर ज

ND
आदमी को आदमी बनाने के लिए
जिंदगी में प्यार की कहानी चाहि ए
और कहने के लिए कहानी प्यार क ी
स्याही नही ं, आँखों वाला पानी चाहिए ।

जो भी कुछ लुटा रहे हो तुम यहा ँ
वो ही बस तुम्हारे साथ जाएग ा,
जो छुपाके रखा है तिजोरी मे ं
वो तो धन न कोई काम आएग ा,
सोने का ये रंग छूट जाना ह ै
हर किसी का संग छूट जाना ह ै
आखिरी सफर के इंतजाम के लि ए
जेब भी कफन में इक लगानी चाहिए ।
आदमी को आदमी बनाने के लिए
जिंदगी में प्यार की कहानी चाहि ए

रागिनी है एक प्यार क ी
जिंदगी कि जिसका नाम ह ै
गाके गर कटे तो है सुब ह
रोके गर कटे तो शाम है
शब्द और ज्ञान व्यर्थ ह ै
पूजा-पाठ ध्यान व्यर्थ ह ै
आँसुओं को गीतों में बदलने के लि ए,
लौ किसी यार से लगानी चाहि ए
आदमी को आदमी बनाने के लिए
जिंदगी में प्यार की कहानी चाहि ए

जो दु:खों में मुस्कुरा दिय ा
वो तो इक गुलाब बन गय ा
दूसरों के हक में जो मिट ा
प्यार की किताब बन गय ा,
आग और अँगारा भूल जा
तेग और दुधारा भूल ज ा
दर्द को मशाल में बदलने के लि ए
अपनी सब जवानी खुद जलानी चाहिए ।
आदमी को आदमी बनाने के लिए
जिंदगी में प्यार की कहानी चाहि ए

दर्द गर किसी का तेरे पास ह ै
वो खुदा तेरे बहुत करीब ह ै
प्यार का जो रस नहीं है आँखों मे ं
कैसा हो अमीर तू गरीब ह ै
खाता और बही तो रे बहाना ह ै
चैक और सही तो रे बहाना ह ै
सच्ची साख मंडी में कमाने के लिए
दिल की कोई हुंडी भी भुनानी चाहिए।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति