Daily Horoscope
✕

धरा को उठाओ, गगन को झुकाओ

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2008 (14:30 IST)
- नीर ज

ND
धरा को उठा ओ, गगन को झुका ओ

दिए से मिटेगा न मन का अँधेर ा,
धरा को उठा ओ, गगन को झुकाओ !

बहुत बार आई-गई यह दिवाल ी
मगर तम जहाँ था वहीं पर खड़ा ह ै,
बहुत बार लौ जल-बुझी पर अभी त क
कफन रात का हर चमन पर पड़ा ह ै,
न फिर सूर्य रूठ े, न फिर स्वप्न टूट े
ऊषा को जगा ओ, निशा को सुलाओ !
दिए से मिटेगा न मन का अँधेर ा
धरा को उठा ओ, गगन को झुकाओ !

सृजन शांति के वास्ते है जरूर ी
कि हर द्वार पर रोशनी गीत गा ए
तभी मुक्ति का यज्ञ यह पूर्ण होग ा,
कि जब प्यार तलवार से जीत जा ए,
घृणा बढ़ रही ह ै, अमा चढ़ रही ह ै,
मनुज को जिला ओ, दनुज को मिटाओ!
दिए से मिटेगा न मन का अँधेर ा
धरा को उठा ओ, गगन को झुकाओ !

बड़े वेगमय पंख हैं रोशनी क े
न वह बंद रहती किसी के भवन मे ं,
किया क़ैद जिसने उसे शक्ति छल स े
स्वयं उड़ गया वह धुँआ बन पवन मे ं,
न मेरा-तुम्हारा सभी का प्रहर य ह
इसे भी बुला ओ, उसे भी बुलाओ !
दिए से मिटेगा न मन का अँधेर ा
धरा को उठा ओ, गगन को झुकाओ !

मगर चाहते तुम कि सारा उजाल ा,
रहे दास बनकर सदा को तुम्हार ा,
नहीं जानते फूस के गेह में प र
बुलाता सुबह किस तरह से अंगार ा,
न फिर अग्नि कोई रचे रास इसस े
सभी रो रहे आँसुओं को हँसाओ !
दिए से मिटेगा न मन का अँधेर ा
धरा को उठा ओ, गगन को झुकाओ !

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें