dharma sangrah
✕

धनियों के तो धन हैं लाखों

Written By WD
Updated: शनिवार, 26 अप्रैल 2008 (17:05 IST)
ND
धनियों के तो धन हैं लाखों
मुझ निर्धन के धन बस तुम हो।
कोई पहने माणिक-माला
कोई लाल जड़ावे,
कोई रचे महावर-मेहँदी
मुतियन मांग भरावे,
सोने वाले, चांदी वाले,
पानी वाले, पत्थर वाले
तन के तो लाखों सिंगार हैं।
मन के आभूषण बस तुम हो।

धनियों के तो धन हैं लाखों
मुझ निर्धन के धन बस तुम हो।
कोई जावे पुरी द्वारिका
कोई धावे काशी
कोई तपे त्रिवेणी-संगम
कोई मथुरा वासी,
उत्तर दक्खिन पूरब पच्छिम,
भीतर-बाहर सब जग-जाहिर
संतों के सौ-सौ तीरथ हैं
मेरे वृन्दावन बस तुम हो।

धनियों के तो धन हैं लाखों
मुझ निर्धन के धन बस तुम हो।
कोई करे गुमान रूप पर
कोई बल पर झूमे,
कोई मारे डींग ज्ञान की
कोई धन पर घूमे,
काया-माया, जोरू-जाता,
जस-अपजस, सुख-दुख त्रियतापा,
जीता-मरता जग सौ विधि से
मेरे जन्म-मरण बस तुम हो!

धनियों के तो धन हैं लाखों
मुझ निर्धन के धन बस तुम हो।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!