Hanuman Chalisa
✕

छिप-छिप अश्रु बहाने वालों

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2008 (13:29 IST)
- नीर ज

ND
छिप-छिप अश्रु बहाने वालो ं,
मोती व्यर्थ लुटाने वालों
कुछ सपनों के मर जाने स े,
जीवन नहीं मरा करता है ।

सपना क्या है नयन सेज प र,
सोई हुई आँख का पान ी
और टूटना है उसका ज्यो ं,
जागे कच्ची नींद जवानी ।
गीली उमर बनाने वालो ं,
डूबे बिना नहाने वालो ं
कुछ पानी के बह जाने स े,
सावन नहीं मरा करता है ।

माला बिखर गई तो क्या ह ै,
खुद ही हल हो गई समस्‍य ा
आँसू गर नीलाम हुए त ो,
समझो पूरी हुई तपस्या ।

रूठे दिवस मनाने वालो ं,
फ़टी कमीज़ सिलाने वालो ं
कुछ दीपों के बुझ जाने स े,
आँगन नहीं मरा करता है ।

लाखों बार गगरियाँ फ़ूटी ं,
शिकन न आई पर पनघट प र
लाखों बार किश्तियाँ डूबी ं,
चहल-पहल वो ही है तट पर ।

तम की उमर बढ़ाने वालो ं,
लौ की आयु घटाने वालो ं,
लाख करे पतझड़ कोशिश प र,
उपवन नहीं मरा करता है ।

लूट लिया माली ने उपव न,
लुटी न लेकिन गंध फ़ूल क ी
तूफ़ानों तक ने छेड़ा प र,
खिड़की बंद न हुई धूल की ।

नफ़रत गले लगाने वालो ं,
सब पर धूल उड़ाने वालो ं,
कुछ मुखड़ों की नाराज़ी स े,
दर्पण नहीं मरा करता है ।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं