dharma sangrah
✕

उनकी याद हमें आती है

Written By WD
Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2008 (11:25 IST)
- गोपालदा स '' नीर ज''

ND
मधुपुर के घनश्याम अगर कुछ पूछे हाल दु:खी गोकुल क ा
उनसे कहना पथिक कि अब तक उनकी याद हमें आती है ।

बालापन की प्रीति भुलाक र
वे तो हुए महल के वास ी,
जपते उनका नाम यहाँ ह म
यौवन में बनकर संन्यास ी
सावन बिना मल्हार बीतत ा, फागुन बिना फाग कट जात ा,
जो भी रितु आती है बृज में वह बस आँसू ही लाती है ।
मधुपुर के घनश्याम...

बिना दिए की दीवट जैस ा
सूना लगे डगर का मेल ा,
सुलगे जैसे गीली लकड़ ी
सुलगे प्राण साँझ की बेल ा,
धूप न भाए छाँह न भा ए, हँसी-खुशी कुछ नहीं सुहा ए,
अर्थी जैसे गुज़रे पथ से ऐसे आयु कटी जाती है ।
मधुपुर के घनश्याम...

पछुआ बन लौटी पुरवा ई,
टिहू-टिहू कर उठी टिटहर ी,
पर न सिराई तनिक हमार े,
जीवन की जलती दोपहर ी,
घर बैठूँ तो चैन न आ ए, बाहर जाऊँ भीड़ सता ए,
इतना रोग बढ़ा है ऊधो ! कोई दवा न लग पाती है ।
मधुपुर के घनश्याम...

लुट जाए बारात कि जैसे...
लुटी-लुटी है हर अभिलाष ा,
थका-थका त न, बुझा-बुझा म न,
मरुथल बीच पथिक ज्यों प्यास ा,
दिन कटता दुर्गम पहाड़-सा जनम कैद-सी रात गुज़रत ी,
जीवन वहाँ रुका है आते जहाँ ख़ुशी हर शरमाती है ।
मधुपुर के घनश्याम...

क़लम तोड़ते बचपन बीत ा,
पाती लिखते गई जवान ी,
लेकिन पूरी हुई न अब त क,
दो आखर की प्रेम-कहान ी,
और न बिसराओ-तरसा ओ, जो भी हो उत्तर भिजवा ओ,
स्याही की हर बूँद कि अब शोणित की बूँद बनी जाती है ।
मधुपुर के घनश्याम...

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया