गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. जनरल नॉलेज : अगुआड़ा दुर्ग के बारे में
Written By ND

जनरल नॉलेज : अगुआड़ा दुर्ग के बारे में

फोर्ट सांता कैथेरिना

Facts About Fort Santa Catarina | जनरल नॉलेज : अगुआड़ा दुर्ग के बारे में
ND
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग 400 किमी दूर गोआ में मांडवी नदी के उत्तरी किनारे पर अगुआड़ा दुर्ग स्थित है। अरब सागर के किनारे स्थित इस दुर्ग का नामकरण पुर्तगालियों ने एक मीठे पानी के झरने के नाम पर किया था।

मात्र 8 वर्ष में 1612 ई. में इस किले का निर्माण हुआ। पुर्तगालियों ने इसका नाम फोर्ट सांता कैथेरिना रखा। गोआ में अपनी बस्ती को सुरक्षित रखने के लिए ही इस किले का निर्माण करवाया गया। यह दुर्ग समुद्र की ओर ऊंचे परकोटों और दो सुदृढ़ बुर्जों द्वारा सुरक्षित है।

मराठों ने इस दुर्ग पर आक्रमण किया था, परंतु अंग्रेजों ने उसे असफल कर दिया। किले में एक चार मंजिला लाइट हाउस है, जो 1864 में बनाया गया। यह लाइट हाउस एशिया के सबसे पुराने लाइट हाउसों में से एक है।