• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By ND

खा गए चक्‍कर

खा गए चक्‍कर -
ND
बच्‍चोयहाकुमजेदासवालोगोपूछहैंजरदिमाचलाकसवालोजवाबताओं

1. अँगरेजी का कौन-सा अक्षर नमकीन होता है?

2. भूकम्प के बाद अगर गाय को दुहा जाए तो क्या मिलेगा?

3. किस प्लेन ड्राइविंग स्कूल में नहीं जाना चाहिए?

4. खरबूजा सड़ जाने के बाद कैसा दिखता है?

5. कौन है जो चलते हुए सीटी बजाता है पर बात नहीं कर सकता है।

6. कुछ महीनों में 30 दिन होते हैं। कुछ में 31 दिन होते हैं। बताइए कितने महीनों में 28 दिन होते हैं?

7. बारिश के दिनों में एक आदमी बिना छाते और रेनकोट लिए बाहर निकलता है और जोरों की बारिश में भी उसका एक बाल गीला नहीं होता है। कैसे?

8. गोरिल्ला की नाक बड़ी क्यों होती है?

9. यह बुक पहले धनवानों के पास ही होती थी पर अब हरेक के पास होती है। आप इसे बुक स्टोर या लाइब्रेरी से नहीं खरीद सकते हैं।

10. मान लो कि आप एक बस चला रहे हैं। पहले स्टॉप पर 4 आदमी चढ़ते हैं। दूसरे स्टॉप पर 3 आदमी चढ़ते हैं। तीसरे स्टॉप पर 1 आदमी उतरता है और चौथे स्टॉप पर सारे आदमी उतर जाते हैं। अब बताइए कि बस ड्राइवर की आँखों का रंग क्या है?

उत्तर-
1. सी (समुद्र)

2. मिल्क शेक

3. जो क्रैश कोर्स करवाता हो।

4. सड़े खरबूजे जैसा

5. ट्रेन का इंजन

6. हर महीने में 28 दिन होते हैं।

7. क्योंकि आदमी गंजा है।

8. क्योंकि उसकी अंगुलियाँ भी बड़ी होती है।

9. टेलीफोन बुक

10. वही जो आपकी आँखों का रंग है।