• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. क्या उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव एक जैसे हैं?
Written By WD

क्या उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव एक जैसे हैं?

Earth Antartic | क्या उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव एक जैसे हैं?
आईवर यूशियल

पृथ्वी के उत्तर और दक्षिण वाले दोनों ही ध्रुव बेहद ठंडे हैं और यहाँ के मुख्‍य क्षेत्र वर्ष भर बर्फ से ढँके रहते हैं। परंतु सिर्फ इस समानता के आधार पर यह कह देना न्यायसंगत नहीं होगा कि दोनों ध्रुव एक जैसे हैं। इन दोनों स्थानों की भौगोलिक स्थितियों का यदि सूक्ष्म अध्ययन किया जाए, तब ही वास्तविकता संपूर्ण रूप से सामने आ पाती है।

उत्तरी ध्रुव जहाँ बर्फ से पूरी तरह ढँका हुआ एक सागर है जो आर्कटिक सागर कहलाता है वही दक्षिणी ध्रुव ठोस धरती वाला ऐसा क्षेत्र है जो अंटार्कटिका महाद्वीप के नाम से जाना जाता है। इन दोनों के बीच सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंतर तो यही है कि एक ठोस धरती पर बसा है और दूसरा सागर के ऊपर जमी बर्फ पर जिसका मूल आधार ही जल है।

दोनों ही ध्रुव यद्यपि ठंडे प्रदेश हैं परंतु तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो दक्षिणी ध्रुव की ठंड की तुलना में उत्तरी ध्रुव में सर्दी के दिनों में तापमान जीरो से सौ डिग्री तक नीचे चल जाता है और यही कारण है कि कुछ अपवाद छोड़ दिए जाएँ तो यह क्षेत्र जीवन शून्य है जबकि उत्तरी ध्रुव उस पर बसने वाले पोलर बिअर जैसे प्रमुख जीव अपने को जीवंत बनाए रखने में सक्षम हैं।