suvichar
✕

10 दिसंबर को है मानवाधिकार दिवस, जानिए इस साल की थीम

Updated: गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (16:12 IST)
Human Rights Day
 
प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस (International Human Rights Day)  मनाया जाता है। दुनिया में सभी को समानता का अधिकार मिले, इस दुनिया में जो भी हैं सभी समान रूप से जीने का अधिकार रखते हैं। इसीलिए हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।

मानव अधिकार वह जो विश्व में रहने वाले हर मानव को कुछ विशेष अधिकार प्राप्त हो, जो समूची दुनिया को एक सूत्र में बांधते हो, मानव अधिकार की रक्षा करते हो तथा स्वतंत्र रूप से जीवनयापन करने की छूट हो, किसी मनुष्य के साथ कोई भी भेदभाव नहीं हो यह मानव अधिकार है। 
 
इस देश में मानव अधिकार के लिए सबसे पहले महात्मा फुले ने आवाज उठाई थी। इनके बाद आधुनिक भारत और 20वीं सदी के नायक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने मानवों को उनके सामान्य अधिकार दिलाने के लिए हर तरह से लड़ाई लड़ी। 
 
आइए जानते हैं कैसे हुई इस दिवस को मनाने की शुरुआत- 
 
सन् 1950 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मानवाधिकार दिवस मनाना तय किया। भारत में 28 सितंबर 1993 से मानवाधिकार कानून अमल में लाया गया और 12 अक्टूबर 1993 राष्ट्रीय मानव आयोग का गठन किया गया। लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को घोषणा पत्र को मान्यता दिए जाने पर 10 दिसंबर का दिन मानवाधिकार दिवस के रूप में निश्चित किया गया। 
 
इस दुनिया में सभी लोग अधिकारों के मामले में बराबर है। देश के लोगों के बीच भाषा, नस्ल, रंग, लिंग, धर्म, अन्य विचार, संपत्ति, राजनीतिक आदि बातों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसलिए मानवाधिकार का निर्माण किया गया है। 

भारत में आज भी कई लोगों को मानव अधिकार के बारे में जानकारी ही नहीं है। पिछड़े गांवों में मानवाधिकार का हनन होना आम बात है। शहरों में जिन्हें जानकारी है, वे लोग गलत फायदा भी उठा लेते हैं। इस दिवस को मनाने का यही उद्देश्य है सभी को समानता का अधिकार मिले। 
 
मानवाधिकार दिवस मनाने को लेकर हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिस्थिति, दशा को ध्यान में रखते हुए एक थीम तय की जाती है। वर्ष 2021 में मानवाधिकार दिवस  की थीम 'असमानताओं को कम करना, मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना। रखी गई थी। आइए जानते हैं अब वर्ष 2022 में क्या थीम रखी गई हैं- 
 
मानव अधिकार दिवस वर्ष 2022 की थीम (Human Rights Day 2022) : 
इस वर्ष International Human Rights Day 2022 की Theme 'गरिमा, स्वतंत्रता और सभी के लिए न्याय' (Dignity, Freedom, and Justice for All) रखी गई है। 

ALSO READ: 6 दिसंबर : बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में 10 बड़ी बातें

ALSO READ: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बारे में 10 बड़ी बातें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

अगला लेख