ramcharitmanas

चिल्ड्रंस डे 2021 : यहां पढ़ें बच्चों की मस्त-मस्त, चटपटी 7 मजेदार पहेलियां...

Updated: रविवार, 14 नवंबर 2021 (14:36 IST)
Hindi Paheliyan बाल दिवस पर पढ़ें बच्चों की चटपटी मनोरंजक पहेलियां, आप भी बूझे और जानें...

मजेदार पहेलियां...
 
Hindi Paheliya (1) बचपन से ही जिनके मन में,
क्रांति जन्म लेती है।
आदेशित कुछ करने को ज्यों,
भारत मां करती हैं।।
खेतों में बंदूकें बोते,
चट से बोल पड़े थे।
अंग्रेजों ने फांसी दी तो,
हंसते हुए चढ़े थे।।  
 
(2) लोहा लेना अंग्रेजों से,
बिना हिचक स्वीकारा।
झांसी की रक्षा में जिसको,
जीवन लगा न प्यारा।।
 वीर वेष धारण कर निकली,
कौन रही वह रानी।
जिसकी अंतिम रक्त बूंद ने,
हार न मन में मानी।।
 
(3) वेष संत का भ्रमण निरंतर,
सहज-सरल-उपकारी।
निर्धन नारायण की पूजा,
ऐसे अतुल पुजारी।।
गांधीजी का साथ निभाया,
गुणी और भूदानी।
उनका नाम बताओ बच्चो,
जाने तुमको ज्ञानी।।
 
(4) रात दिन है मेरा
तुम्हारे घर में डेरा।
रोज मीठे गीत से
करती नया सवेरा।
 
(5) पीपल की ऊंची डाली पर,
बैठी वह गाती है।
तुम्हें हमें अपनी बोली में
वह संदेश सुनाती है।
 
(6) कमर कसकर बुढ़िया रानी,
रोज सवेरे चलती है।
सारे घर में घूम-घूमकर
साफ-सफाई करती है।
 
(7) पानी का मटका
पेड़ पर लटका।
हवा हो या झटका
उसको नहीं पटका।
 
Hindi Paheliyan सही उत्तर : 1. भग‍तसिंह, 2. रानी लक्ष्मीबाई, 3. विनोबा भावे, 4. गौरेया, 5. चिड़िया, 6. झाड़ू, 7. टमाटर।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख