Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फ्लाइट पर ये फ्री चीजें लेना न भूलें

आपने फ्लाइट (हवाई यात्रा) में पहले ही काफी पैसा खर्च कर दिया है। इसके बाद डिनर से लेकर हर छोटी चीज़ के लिए लगने वाला बड़ा खर्च आपको और परेशान करता है। हम आपका दर्द समझते हैं। हवाई यात्रा काफी महंगी होती है। 


 
 
आपने फ्लाइट पर कुछ सामान लिया और कई गुना कीमत चुकाई। इसके बाद आप कुछ और पूछने की हिम्मत नहीं करते। इस बात से अंजान कि प्लेन में हर चीज़ पर पैसा नहीं लगता। क्या आप जानते हैं आपको ये चीज़ें  प्लेन में फ्री मिलती हैं। तो अगर आपको चाय की कीमत लग रही है ज्यादा तो हो सकता है उसके बदले कोई और अच्छा पेय हो मुफ्त। जानिए कौन सी हैं ऐसी चीज़ें जिन पर आपको नहीं चुकाना कोई भी पैसा।
 
1. सोडा की फुल कैन : अगर आपको फ्लाइट अटैंडेंट सोडा की कैन दे जो काफी खाली हो तो उसे रिफील के लिए कहें। आपको फ्लाइट में फुल सोडा कैन फ्री में मिलनी है। 
 
2. सैनिटाइज़िंग वाइप : यात्रा कैसी भी हो, जर्म्स (कीटाणु) लगने की संभावना होती ही है। यही कारण है कि लोग यात्रा में बीमार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए अपनी हवाई यात्रा में सैनिटाइजिंग वाइप मांगना न भूलें। ये आपको अपनी चैयर के हैंडल और ट्रेटेबल के लिए भी मिलेंगी। 
 
3. बेबी-सिटिंग ब्रेक : बच्चों के साथ ट्रेवल करने वाले पैरेंट्स की समस्याएं कई होती हैं। आपको वाशरूम का इस्तेमाल करना होता है। ऐसे में आप आप फ्लाइट अटैंडेंट को अपने बच्चे को देखने के लिए बोल सकते हैं। 
 
4. हॉट चॉकलेट : अगर आपका कुछ पीने का मूड है तो हमेशा आपको सिर्फ चाय या कॉफी ही नहीं चुननी होगी। कुछ एयरलाइंस में आपको हॉट कोकोआ (हॉट चॉकलेट) दी जाती है। इसलिए अगली बार पूछ जरूर लें। 
 
5. फर्स्ट एड आइटम : अगर आपको किसी तरह की चोट लग गई है और बैंडएड की जरूरत है तो अपने फ्लाइट अटैंडेंट को अपनी इस जरूरत से रूबरू कराएं। ये आपको खरीदना नहीं बल्कि मुफ्त में दी जाएगी। सिरदर्द की स्थिति में भी दवाई जरूर मांगें। 
6. पानी की बॉटल : आप पूरी यात्रा के दौरान पानी की बॉटल मांग सकते हैं। अधिकतर एयरलांइस छोटी साइज़ की पानी बॉटल यात्रियों को देती है। 
 
7. अतिरिक्त स्नैक : अगर एक बार दिए गए स्नैक के बाद भी आपको भूख लग रही है तो आप फिर से खाने के लिए स्नैक ले सकते हैं। सभी यात्रियों में स्नैक बंटने के बाद आपको फिर से स्नैक दिया जाएगा। 
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख