Hanuman Chalisa
✕

American Independence Day से जुड़े 10 ज़रूरी तथ्य

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2023 (17:08 IST)
american independence day facts
इस साल संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 4 जुलाई को अपनी स्वतंत्रता की 247वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस सेलिब्रेशन में फाएर वर्क, परेड, कई आधिकारिक समारोह व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इस दिवस को अमेरिकन सिटीजन पिकनिक के रूप में मनाना पसंद करते हैं। हर देश की परंपरा के अनुसार अमेरिका में भी इस दिन अमेरिकन नेशनल एंथम 'The Star-Spangled Banner' गाया जाता है। आपको बता दें कि सेकंड कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने 2 जुलाई को अमेरिका की स्वतंत्रता के लिए मतदान किया। 4 जुलाई 1776 का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी। ऐसे कई तथ्य हैं जो अमेरिका के स्वंत्रता दिवस के महत्व से ज़रूरी है। चलिए जानते हैं इन ज़रूरी तथ्य को..
 
1. 4 जुलाई 1776 को अमेरिकन कोलोनीज़ को ग्रेट ब्रिटेन और उसके राजा George III से स्वतंत्र राज्य घोषित किया गया था।
 
2. दरअसल 2 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा शुरू हुई थी। सेकंड कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने 2 जुलाई को अमेरिका की स्वतंत्रता के लिए मतदान किया था।

 
3. थॉमस जेफरसन ने Declaration of Independence तैयार किया था। 
 
4. जेफरसन ने बाद में 1801 से 1809 तक अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। संयोगवश, जेफरसन की मृत्यु भी 4 जुलाई 1826 को हुई।
 
5. आश्चर्यजनक रूप से दो अन्य अमेरिकी राष्ट्रपतियों, जॉन एडम्स और जेम्स मोनरो की भी 4 जुलाई को मृत्यु हो गई थी।
 
6. इसी बीच अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति केल्विन कूलिज का जन्म 4 जुलाई 1872 को हुआ था।
 
7. व्हाइट हाउस ने पहली बार 1801 में स्वतंत्रता दिवस मनाया था।
 
8. स्वतंत्रता की घोषणा के लगभग 100 साल बाद 1870 में 4 जुलाई को कांग्रेस द्वारा आधिकारिक अवकाश बना दिया गया था।
 
9. आतिशबाज़ी इस दिवस का प्रमुख हिस्सा है क्योंकि 4 जुलाई 1777 को पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में अमेरिकियों को नए राष्ट्र का जश्न मनाने के लिए आकाश को रोशन करते हुए देखने के लिए इकट्ठा होते देखा गया था।
 
10. अमेरिकी अपने 4 जुलाई के जश्न को गंभीरता से लेते हैं। इस दिन, लगभग 150 मिलियन हॉट डॉग खाए जाते हैं।
ALSO READ: Parents की इन गलतियों से होता है बच्चों में आत्मविश्वास कम

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

अगला लेख