• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. सबसे बड़ी मोमबत्ती
Written By ND

सबसे बड़ी मोमबत्ती

Candle | सबसे बड़ी मोमबत्ती
दुनिया की सबसे बड़ी मोमबत्ती ८० फीट ऊंची है और इसकी गोलाई का व्यास फीट ६ इंच है। इसका प्रदर्शन १८९७ में स्वीडन में स्टॉकहोम एक्जीबिशन में किया गया था। इसका निर्माण किया था लिंडाहल्स फर्म ने।

सबसे बड़ा सूटकेस
आठ लोग की टीम ने भारत के बड़ोदरा शहर में दुनिया के सबसे बड़े सूटकेट का निर्माण फरवरी १९९९ में किया था। सेन स्पोर्ट्स वियर कंपनी के कर्मियों की टीम द्वारा बनाए गए इस सूटकेस की चौड़ाई ८.७५ फीट, चौड़ाई १३.३३ फीट और गहराई ४.१६ फीट थी।

सबसे बड़ा ड्रम
"द आयरलैंड मिलेनियम" दुनिया का सबसे बड़ा ड्रम है। इसका कुल व्यास १५ फीट ६ इंच है और गहराई ६ फीट ३ इंच है। इसे डिजाइन किया है ब्रायन फ्लेमिंग, पराइक ब्रेथनेक ने और इसे बनाने वाले हैं बिल राइट व सीमस परसेल। यह प्लायवुड तथा जहाज में लगने वाले पाल के कप़ड़े से बना है। इसे सबसे पहले मार्च १९९९ में आयरलैंड के डबलिन शहर में हुए पैट्रिक फेस्टिवल में बजाया गया था।