गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. जनरल नॉलेज : सेंट एंजिलो फोर्ट के बारे में
Written By ND

जनरल नॉलेज : सेंट एंजिलो फोर्ट के बारे में

Facts About st. Angelo's Fort | जनरल नॉलेज : सेंट एंजिलो फोर्ट के बारे में
ND
केरल के कुन्नूर किले के रूप में विख्यात सेंट एंजिलो फोर्ट का निर्माण 1505 ई. में प्रथम पुर्तगाली वायसराय डॉन फ्रांसिस्को डी अलमीडा द्वारा कराया गया था।

पुर्तगालियों के बाद इस किले पर 1663 में डचों का नियंत्रण हो गया। डचों ने किले पर कब्जा किए जाने के बाद इसका आधुनिकीकरण भी किया। उन्होंने किले के चारों ओर परकोटे का निर्माण कराया।

कुछ समय पश्चात 1772 में अरक्कल के शाही परिवार को यह किला बेच दिया गया। 1790 में इस पर अंग्रेजों ने अधिकार कर लिया।

1947 तक मालाबार में अंग्रेजों का यह प्रमुख सैन्य ठिकाना था। वर्तमान में यह किला भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के अधीन है और यहां से मप्पिला बे फिशिंग हार्बर के सुंदर दृश्य देखे जा सकते हैं।

कुन्नूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह किला लेटराइट पत्थरों से बना हुआ है। किले के पास अरक्कल मस्जिद भी है। हॉलैंडिया, जीलैंडिया और फ्रीजलैंडिया जैसे बुर्ज आज भी जस के तस खड़े हैं। वर्षभर यहां अनेक पर्यटक इस किले को देखने आते हैं।