होली पर मोदी का चुनावी ''टोटका''
TWITTER |
नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर जिन जिन यूजर्स के अकाउंट हैं, उन्हें होली की व्यक्तिगत बधाई भेजी है। यह बधाई संदेश उनके हस्ताक्षर वाला है और यूजर्स का बाकायदा नाम भी लिखा गया है। मोदी के इस संदेश को ग्रीटिंगनुमा बनाया गया है।
इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी अपने चुनाव प्रचार का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं और कम से कम इस संदेश के जरिये वे ट्विटर के हर यूजर्स से व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहना चाहते हैं।
मोदी की यह कोशिश है कि वह देश दुनिया में अपने प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग खड़ा करें और काफी हद तक उन्हें अपने मकसद में कामयाबी भी मिली है। यही कारण है कि वे अपने इस छोटे से प्रयास से एकाएक सुर्खियों में आ गए हैं। मोदी जानते हैं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।
