आंधी बन गया है यह चुनाव (मोदी लाइव)
'
भारत विजय अभियान' के तहत झारखंड के लौहारदगा में रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि.... * इलेक्शन कमीशन इस बात पर ध्यान दे, लेखा जोखा मांगे कि सरकार में बैठी पार्टियां अपने घोषणा पत्र पर कितनी खरी उतरी। * कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पिटारा।* दिल्ली सरकार ने महंगाई घटाई न युवाओं को रोजगार दिया। ऐसे में आप कैसे कांग्रेस की बातों पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। उनके झूठे घोषणा पत्र पर कैसे भरोसा करेंगे।* आपने 60 साल देखे हैं, लेकिन मुझे आप सिर्फ 60 महीने दीजिए। मैं आपकी सेवा करने आया हूं। चंहरियाणा सरकार का विमान हादसे का शिकार राज्यपाल मोहसिना किदवई पीजीआई अस्पताल में भर्ती* झारखंड की भूमि अमीर है, लेकिन यहां रहने वाले लोग गरीब हैं।* प्राकृतिक संपदा के बाद लोगों का यहां से पलायन।* झारखंड को पानी मिला तो सोना उपजेगा।* मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सकता है, लेकिन इरादे नेक होने चाहिए।* सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स आपने सुना होगा, लेकिन दिल्ली में एक जयंती टैक्स लगता है। फाइल आगे बढ़ाने के लिए घूस देना पड़ती थी।* केन्द्र सरकार की खराब योजनाओं के कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। झारखंड को पीने का पानी नहीं मिलता।* पंडित नेहरू ने झारखंड की बात को मजाक में उड़ा दिया था।* पूर्व प्रधानंमत्री अटलजी ने हमें दिया झारखंड, हम उनके आभारी हैं। इसके लिए हम उनके कर्जदार हैं।* दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो झारखंड नहीं बनता।* बिहार के एक नेता (लालू) ने का था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा।* खून नहीं विकास में रंगी जाए यह धरती। * झारखंड वीरों और बलिदानियों की भूमि है।* आदिवासियों का विकास और भला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार कर सकती है और वही उनके हित में योजनाएं बना सकती है।* कांग्रेस को नहीं पता कि देश में आदिवासी रहते हैं।* झारखंड की सभी 14 सीटें जितवाएं।* 16 मई को पतझड़ समाप्त हो जाएगा और देश में विकास का नया वसंत शुरू हो जाएगा।* माओवादियों के हाथ में बंदूक नहीं हल होगा।* यह चुनाव आंधी बन गया है और यह आंधी देश को लूटने वालों को सबक सिखाएगी।