सांप को जैन साध्वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र, कहा— मुक्त हो जाओ, अब किसी को मत डसना', फन फैलाकर बैठे रहे नागराज
ललितपुर में रविवार सुबह से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक नागराज भी फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठे रहे और मंत्र सुनते रहे।
साथ में मौजूद शिष्य ने अपने मोबाइल फोन में पूरे वाकिया को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पूरा किस्सा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूरी घटना मड़ावरा तहसील क्षेत्र स्थित अतिशय क्षेत्र गिरार की है।
सड़क पर बैठे इस जहरीले सांप को देखकर जैन साध्वियों रुक गई और उसके समझाने लगी। इस दौरान साध्वियों ने कहा कि हम तुम्हें णमोकार मंत्र सुनाते हैं। इस सुनने के बाद अब किसी को डंसना नहीं। बहुत लंबी यात्रा कर लिए अब किसी को परेशान नहीं करना। इस दौरान एक साध्वी सर्प के नजदीक बैठ गई और उसे समझाने लगी।
शांति से मंत्र सुनता रहे नागराज : जैन साध्वी जब इस मंत्र को सुना रहीं थी उस दौरान सर्प फन फैलाकर पूरे मंत्र को सुनता रहा। साध्वियों का मंत्र सुनने के बाद सांप शांत हो गया। इस दौरान साध्वी ने कहा कि हम तुम्हे मार नहीं रहे हैं। बल्कि आशीर्वाद दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
शिष्य ने वीडियो किया रिकॉर्ड : सांप को देखने के बाद मौके पर साध्वियां वहीं रुक गईं। आर्यिका मां विदुषश्री माताजी ने शांत भाव से नमोकार मंत्र का जाप करना शुरू किया। उनके साथ में मौजूद शिष्य पंकज जैन ने पूरे घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्ड करने के बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
ललितपुर में रविवार सुबह से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं।????https://t.co/biQiqLdyTf
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 3, 2026
#trending #snake #jain #jaincommunity #diksha #cobra #cobrasnake pic.twitter.com/2XHjH24kk1