1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर

अलागिरि को पसंद आए मोदी, कहा...

अलागिरि
FILE
नई दिल्ली/मदुरै। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में द्रमुक से निष्कासित पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम के अलागिरि ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में कसीदा पढ़ते हुए कहा कि वह एक अच्छे प्रशासक है।

अलागिरि ने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में मोदी को प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि देश में मोदी लहर है। उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

अलागिरि ने हाल ही में प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

उधर कर्नाटक के मदुरै में पार्टी कार्यर्कताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक में निष्ठावान एवं कर्मवीर लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और लोकसभा चुनाव के लिए पैसे वालो को टिकट बांटे जा रहे हैं। द्रमुक अपने 35 उम्मीदवारों को बदलेगी तभी वह चुनाव जीत सकेगी।

जयललिता पर क्या बोले अलागिरि...


अलागिरि ने अन्नाद्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सराहना करके एक बार फिर पार्टी आलाकमान की क्रोधाग्नि को भड़काने का काम कर दिया।

द्रमुक के बड़े पुत्र अलागिरि ने यहां अपने कट्टर समर्थकों के साथ बैठक के बाद कहा कि मैं जिला सचिवो को हर माह बदलने की जयललिता की कार्रवाई की सराहना करता हूं। इसीलिए वहां अनुशासन है। द्रमुक मे यही चीज नहीं है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता