Daily Horoscope
✕

गणगौर पर कर रही हैं 16 श्रृंगार तो उनका महत्व भी जान लीजिए

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (15:10 IST)
गणगौर का पर्व महिलाएं पूरे साज-सज्जा के साथ मनाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मां गौरी की पूजा कर पति की लंबी उम्र और घर की सुख-शांति के लिए कामना करती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। सोलह श्रृंगार वह सभी चीजें जो एक सुहागन को पूरा करती है। अधिकतम महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनती है, जो उन पर बहुत अच्छी लगती है। 
 
1. मांग टीका- साज-सज्जा की तैयारी मांग टीका से होती है। जी हां, मांग टीका इसलिए भी लगाया जाता है क्योंकि यह पति के लगाए गए सिंदूर की रक्षा करता है। यह सुहागनों का प्रतीक होता है। 
 
2. बिंदिया- बिंदिया महिलाओं के सुहागनों का प्रतीक है। अपनी दोनों भौंहो के बीच महिलाएं जब लाल कलर की बिंदी लगाती है उनमें अलग ही ऊर्जा का संचार होता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी बिंदी अच्छी मानी जाती है। यह आपके ध्यान को केंद्रीत करने में मदद करती है। 
 
3. काजल- आंखों के सूनेपन को सहारा देता है काजल। अगर आप जब हिरण की आंखों में देखेंगे तब ऐसा प्रतीत होगा जैसे हिरण ने भी आंखों में काजल लगा रखा है। इसलिए महिलाओं की आंखों के भी तुलना हिरण की आंखों से की गई है।
 
4. नथ- इसे अलग-अलग तरह से पहना जाता है। कोई कील या कांटे के रूप पहनता है तो कोई गोल नथनी के रूप में। हालांकि यह किसी भी तरह से पहनी जाएं महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। 
 
5. सिंदूर- सिंदूर दो जीवनसाथी का प्रतीक होता है। एक चुटकी सिंदूर 7 जन्मों तक के लिए एक परिणय में बांध देती है। सिंदूर तो महिलाओं के सिर का ताज होता है। 
 
6. मंगलसूत्र- अगर देखा जाए तो शब्द मंगलसूत्र ही उसका अर्थ बयां कर रहा है। जी हां, मंगल अर्थात शुभ और सूत्र अर्थात धागा। इसे स्त्री को कभी भी अपने गले से अलग नहीं करना चाहिए ना ही गला सूना छोड़ना चाहिए। यह तो सुहागन का प्रतीक माना जाता है। 
 
7. बाली- कानों में पहनने वाली बाली महिलाओं की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। इसे पहनने के बाद उनके चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है।
8. मेहंदी- कोई भी प्रोग्राम हो तो वह मेहंदी के बिना अधूरा है। मेहंदी लगाकर अक्सर महिलाएं उस रंग से तुलना करती है कि उनके पति उन्हें कितना प्यार करते हैं। जी हां, साथ ही यह भी कहा जाता है कि मेहंदी के बिना एक दुल्हन अधूरी होती है। 
 
9. चूड़ियां- महिलाओं के श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा है। अक्सर महिलाओं के हाथ की चूड़ी की खनक सूनी जगह में जान डाल देती है। जी हां, इसलिए स्त्री के साथ चूड़ी का भी इतना ही महत्व है। 
 
10. गजरा- बालों की सुंदरता को बढ़ाता है और इसकी महक एक-दूसरे को करीब लाती है। इसका महत्व और अधिक हो जाता है जब पति अपने हाथों से इसे अपनी पत्नी के बालों में लगाता है। 
 
11. बाजूबंद- कोहनी से ऊपर इसे पहना जाता है। यह महिलाओं की खूबसूरती में हीरे का काम करता है। जैसे एक अंगूठी में हीरा लगाने मात्रभर से उसकी चमक बढ़ जाती है। 
 
12. अगूंठी- यह एक रिश्ते को नाम देने के लिए सबसे पहले पहनाई जाती है। दाएं हाथ की अनामिका अंगुली में इसे पहनाया जाता है। कहते हैं यह अंगुली सीधे दिल से जुड़ी होती है। इसलिए इस हाथ में इसे पहनाया जाता है। 
 
13. कमरबंद- महिलाएं हर परिधान के साथ कुछ अलग पहनती है। कमरबंद साड़ी या लहंगे साथ पहना जाता है। इसे पहनने के बाद महिलाएं और सुंदर लगती है।
 
14. पायल- यह होती है आंगन की चहल-पहल। यह पायल छोटी उम्र में अपने घर की आवाज बनती है और शादी के बाद अपने ससुराल की खनक। जी हां, जब अगर घर पूरा सूनसान होता है तब यह पायल ही होती है जो जान फूंकती है। ताकि किसी और की आवाज हो या नहीं लेकिन यह सभी को जगाती है। 
 
15. बिछिया- साज-सज्जा का सबसे आखिरी छोर बिछिया है। इसे हर सुहागन पहनती है। अक्सर महिलाएं चांदी की बिछिया ही पहनती है। जी हां,यह बिछिया चांद के समान होती है जो आपको शीतलता प्रदान करती है। 
 
16. वस्त्र- इस दिन महिलाएं लाल रंग के वस्त्र पहनना ही पसंद करती है। लाल रंग के कई रूप है। यह कभी शक्ति का प्रदर्शन करता है, तो कभी क्रोध को दर्शाता है। हालांकि इस दिन महिलाएं इसे सुहागन के रूप में पहनती है। 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख