dharma sangrah
✕

विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर जहां होती है बिना सूंड वाले गणपति की पूजा

जयपुर शहर की नींव पड़ने से पहले हुई थी इस गणेश मंदिर की स्थापना

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (17:22 IST)
Garh Ganesh temple of Jaipur
Garh Ganesh Temple of Jaipur: गणेश चतुर्थी का पर्व आ रहा है और पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियां भी पहुंचने लगी हैं। देश भर में कई ऐसे गणेश मंदिर हैं जो अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्द हैं। आपने भगवान गणेश के कई मंदिरों में दर्शन किये होंगे। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में भी जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे मंदिर में दर्शन किया है, जहां भगवान गणेश की बिना सूंड वाली मूर्ति स्थापित है?

ये मंदिर है राजस्थान में स्थित गढ़ गणेश मंदिर। गढ़ गणेश मंदिर का इतिहास सैंकड़ों साल पुराना बताया जाता है। बताया जाता है कि यह मंदिर जयपुर शहर की नींव पड़ने से भी पहले का है।ALSO READ: जबलपुर का वो मंदिर जहां भगवान गणेश ने विसर्जित होने से कर दिया था इंकार, जानिए क्या है पूरी कहानी


कहां है यह मंदिर?
गढ़ गणेश का मंदिर जयपुर के उत्तरी दिशा में अरावली पर्वत पर स्थित है। दूर से देखने पर यह मंदिर जयपुर के मुकुट की तरह दिखाई देता है। राजस्थान के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है गढ़ गणेश का मंदिर। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 500 मीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है जिसके लिए सीढ़ियों की संख्या 300 से ज्यादा ही बतायी जाती है।

मंदिर इतनी ऊंचाई पर बसा हुआ है कि वहां से जयपुर शहर की भव्यता देखते ही बनती है। इस मंदिर से आपको पूरा जयपुर शहर, नाहरगढ़, जलमहल सब कुछ साफ-साफ दिखाई देता है। बारिश के समय जब पूरा इलाका हरियाली से भर जाता है, तब यहां की सुन्दरता देखते ही बनती है।

किसने की थी स्थापना?
अरावली पर्वत पर गढ़ गणेश की स्थापना सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी, जो जयपुर के संस्थापक भी थे। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना तांत्रिक विधि से की गयी थी। मंदिर की स्थापना जयपुर शहर की नींव पड़ने से भी पहले की गयी थी। बताया जाता है कि यह मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है, उसकी तलहटी में ही सवाई जयसिंह द्वितीय ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था, जिसके बाद इस मंदिर की स्थापना हुई और उसके बाद ही जयपुर शहर की नींव पड़ी।
इस मंदिर में भगवान गणेश का मुंह जयपुर शहर की ओर किया हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया है ताकि प्रथम पूज्य गणपति की नजर पूरे शहर पर बनी रहे।

क्यों स्थापित है बिना सूंड वाले गणेश की मूर्ति?
काफी लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि जब हर जगह भगवान गणेश की मूर्ति हाथी के सूंड वाली होती है, तो फिर जयपुर के गढ़ गणेश मंदिर में भगवान गणेश बिना सूंड के क्यों स्थापित हैं? दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां भगवान गणेश की मूर्ति उनके बाल स्वरूप में स्थापित किया गया है। इसलिए यहां बिना सूंड वाले भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गयी है।

राजपरिवार सबसे पहले करता था गढ़ गणेश के दर्शन
गढ़ गणेश मंदिर का निर्माण इस प्रकार से किया गया था कि सिटी पैलेस के उस हिस्से, जहां राजपरिवार रहता था, से गढ़ गणेश मंदिर स्पष्ट दिखाई दे। सिटी पैलेस के ऊपरी हिस्से, जिसे चंद्र महल कहा जाता है, वहां महाराज- महारानी रहा करते थे। कहा जाता है कि सुबह उठकर सबसे पहले दोनों गढ़ गणेश मंदिर के दर्शन करने के बाद ही अपना दिन शुरू किया करते थे। मंदिर में दर्शन करने के लिए आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं।
विशेष : यहां मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा की तस्वीरें लेना मना है।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर जरूर जपें मां तुलसी के ये 8 चमत्कारी नाम, दूर होगी हर बाधा

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख