Daily Horoscope
✕

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना से पहले कैसे गणपति बप्पा का घर में कराएं मंगल प्रवेश?

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (16:53 IST)
Ganesh Sthapana Vidhi
Highlights  
 
भगवान गणेश का जन्म कब हुआ था।
10 दिवसीय गणेश उत्सव कब से प्रारंभ हो रहे है।
जानें 10 दिवसीय गणेश उत्सव का मंगल प्रवेश कैसे शुरू करें।

ALSO READ: Ganesh chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी उत्सव पर क्या है गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त?
 
Ganesh Chaturthi Sthapana : हिन्दू कैलेंडर वर्ष 2024 में गणेश चतुर्थी या 10 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतर्गत श्री गणपति जी की स्थापना 07 सितंबर, दिन शनिवार को हो रही है। धार्मिक मान्यतानुसार प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन 10 दिनों के गणेश उत्सव की शुरुआत होती है।

इस मान्यता के मुताबिक भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मध्याह्न काल के दौरान भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। अत: इस दिन गणेश स्थापना और पूजा के लिए यह तिथि और समय बहुत उपयुक्त माना गया है। बता दें कि 17 सितंबर 2024, मंगलवार यानि अनंत चतुर्दशी के दिन श्री गणेश का विसर्जन होगा। हिन्दू पंचांग के मत-मतांतर के चलते गणेश स्थापना 06 सितंबर, शुक्रवार को भी होने की संभावना बताई जा रही है।

ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2024: साल 2024 में गणेश चतुर्थी कब है, क्या है गणपति स्थापना और विसर्जन का शुभ मुहूर्त
 
आइए यहां जानते हैं कैसे कराएं घर में गणेश जी की मूर्ति का मंगल प्रवेश...
 
जैसा का हम सभी जानते हैं कि इस दिन घर-घर में मिट्टी के गणेश जी की स्थापना होती है। अत: सिर्फ ऐसे नहीं कि आप बाजार गए और गणेश जी की प्रतिमा को खरीदकर लाएं और स्थापित कर दिया। यदि गणेश जी को प्रसन्न करना है तो प्रसन्नतापूर्वक और विधि-विधिपूर्वक श्री गणेश जी का घर में मंगल प्रवेश होना चाहिए।
 
• सबसे पहले आप श्री गणेश जी के आगमन के पूर्व घर-द्वार, घर के मंदिर को सजाया जाता है और जहां गणेश जी को स्थापित किया जाएगा, उस जगह की साफ-सफाई करके कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं और हल्दी से 4 बिंदी बनाएं। 
 
फिर एक मुट्ठी अक्षत रखें और इस पर छोटा बाजोट, चौकी या लकड़ी का एक पाट रखकर उस पर पीला, लाल या केसरिया वस्त्र बिछाएं। मतलब यह कि स्थापित करने वाली जगह को पहले से ही सजाकर रखें, साथ ही पूजा और आरती का सामान भी पहले से ही खरीद कर रख लें।
 
• बाजार जाने से पहले नवीन वस्त्र धारण करें, सिर पर टोपी या साफा बांधें, रुमाल भी रखें। पीतल या तांबे की थाली साथ में ले जाएं, नहीं तो लकड़ी का पाट ले जाएं जिस पर गणेश जी विराजमान होकर हमारे घर में पधारेंगे। इसके साथ ही घंटी और मंजीरा भी ले जाएं।
 
• श्री गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय यह ध्यान रखें कि गणेश जी की प्रतिमा बैठी हुई हो, उनके साथ वाहन चूहा तथा रिद्धि सिद्धि हो और सफेद या सिंदूरी रंग की प्रतिमा हो, सूंड बाएं तरफ हो, पितांबर या लाल परिधान पहने हुए हो और लड्डू का थाल हो इन बातों का ध्यान रखते हुए ही मूर्ति खरीदना उचित रहता है।
 
• बाजार जाकर जो भी गणेश जी पसंद आए उसका मोलभाव न करें, उन्हें आगमन के लिए निमंत्रित करके दक्षिणा दे दें। 
 
ALSO READ: 2024 में कब मनाई जाएगी हरितालिका तीज और श्री गणेश चतुर्थी, जानें सही तिथि
 
• फिर गणेश जी की प्रतिमा को धूमधाम से घर के द्वारा पर लाएं और द्वार पर ही उनकी आरती उतारें। 
 
• यदि याद है तो मंगल गीत गाएं या शुभ मंत्रों का उच्चारण करें अथवा बोलें। 
 
• इसके बाद गणपति बप्पा के नारे लगाते हुए उन्हें घर के अंदर ले आएं और प्रसन्नचित्त होकर पहले से तैयार कि गए स्थान पर विराजित कर दें। 
 
• मंगल प्रवेश के बाद विधिवत पूजा और आरती करें। 
 
• माना जाता है कि इस तरीके से किए गए श्री गणेश के मंगल प्रवेश से जीवन के सभी तरह के विघ्न दूर होकर जीवन में भी मंगल ही मंगल होता है, क्योंकि गणेशजी विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माने गए हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: 2024 में कब मनाई जाएगी हरितालिका तीज और श्री गणेश चतुर्थी, जानें सही तिथि
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev diwali 2026 date: दीपावली के बाद देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में महागोचर बदलेगा 12 राशियों की किस्मत? जानिए अपना राशिफल

नासिक में 31 अक्टूबर से कुंभ मेले सिंहस्थ का होगा शुभारंभ, जानिए क्या रहेगा खास, कर लें होटल की अभी से बुकिंग

Annual Numerology 2027 : मूलांक 2 के लिए खास रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 30 अक्‍टूबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ? जानें 8 चीजों का धार्मिक महत्व

01 नवंबर को महासंयोग: दिवाली से पहले रवि पुष्य योग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और क्या खरीदना दिलाएगा धन-समृद्धि?

शुक्र का स्वयं की राशि में उदय, इन 7 राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, हो जाएंगे मालामाल

अगला लेख