suvichar

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को नौवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (15:34 IST)
ALSO READ: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को आठवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
 
Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणेश से वरदान पाने हेतु उन्हें लगाएं यह खास भोग। इस नैवेद्य को बनाना बहुत ही आसान है तथा घर पर तैयार किए गए प्रसाद की तो बात ही कुछ अलग होती हैं, क्योंकि यह शुद्धता से बनाया हुआ तथा इसमें हमारा प्रेम भी मिश्रित होता है, जिससे कि बहुत ही भावपूर्वक बनाया गया हो, यह भोग भगवान अवश्य ही ग्रहण करते हैं...। तो आइए जानते हैं यहां श्री गणेश से खुशहाली का वरदान हेतु कैसे बनाएं श्रीखंड घर पर...
 
श्रीखंड
 
घर पर श्रीखंड बनाने हेतु आपको 2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, 1/2 चम्मच जायफल पाउडर, कुछेक लच्छे केसर, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और स्वादानुसार शकर आदि सामग्री की आवश्यकता होगी। अत: सभी सामग्री एकत्रित कर लें।
 
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजा दही को एक रात पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। 
दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। 
अब इसमें शकर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। 
शकर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें।
1/2 चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। 
अब इलायची पाउडर, मेवे की कतरन, जायफल पाउडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
अब घर पर तैयार किए गए शुद्ध श्रीखंड से गणपति बप्पा को भोग लगाएं।

ALSO READ: Ganesh Utsav Bhog: गणेश उत्सव के पहले दिन बप्पा को लगाएं इस खास मोदक का भोग, नोट करें रेसिपी
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण और पूर्ण पूजन विधान

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

तुलसीदास जयंती 2026: जब हनुमानजी ने 4 बार और प्रभु श्रीराम ने 3 बार दिए थे दर्शन, जानें अद्भुत प्रसंग

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

अगला लेख