suvichar

Ganesh Chaturthi Decoration Tips : इन आसान टिप्स को अपनाकर घर में सजाएं बप्पा का दरबार

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (14:57 IST)
गणेश चतुर्थी के खास पर्व का हर श्रद्धालु को बेसब्री से इंतजार रहता है। गणेश उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। यदि आप भी अपने घर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना करने जा रहे हैं, तो इस लेख में कुछ टिप्स हम आपको बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बप्पा के दरबार को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजा सकते हैं। आइए जानते हैं।
 
गणेशजी की स्थापना करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले एक खूबसूरत-सी चौकी सजाएं।
 
आसन को फूलों की मालाओं से सजाएं। आसन के किनारों पर आप फूलों की माला और हरे पत्तों के साथ सजावट करें।
 
बप्पा के स्थान के पास आप सुंदर फूलों का गुलदस्‍ता बनाकर उसमें कुछ पत्तियां लगाकर स्थान के पास रख सकते हैं।
 
आसन के सामने एक सुंदर-सी रंगों से सजी रंगोली बनाएं। आप रंगोली के ऊपर दीये भी लगा सकती हैं। ऐसा करने से गणेशजी का स्थान जगमगा उठेगा।
 
बप्पा के स्थान को दीये की रोशनी से सजाएं।
 
आप बप्पा के स्थान के पास सजावटी पौधे भी रख सकती हैं और उन पौधों को लाइट्स के साथ सजा सकती हैं।
 
लाइट्स या कलरफूल पेपर फ्लॉवर के साथ आप गणेशजी के आसन को सजाएं।
 
गणेशजी के वस्त्रों में आप सिल्क या कॉटन की धोती के साथ एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाला पटका पहना सकती हैं। वस्त्रों के बाद बप्पा को गहने पहनाएं।
 
ज्वेलरी में एक छोटी माला, लंबा हार या 3 से 4 लड़ियों वाला हार गले में पहनाएं, इसके बाद कानों में ग्लू से चिपकाने वाले कुंडल या टॉप्स बप्पा को पहनाएं।
 
वस्त्र पहनाने के बाद बप्पा को तिलक के साथ अक्षत लगाएं। खुशबू के लिए आप मोगरे, गुलाब, चंदन और चमेली के इत्र का उपयोग भी कर सकती हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

कब है संतान सप्तमी, कैसे करते हैं व्रत और पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और अचूक उपाय

कब है ऋषि पंचमी? जानें अपामार्ग स्नान का महत्व, व्रत के नियम और सप्तऋषि पूजन परंपरा

नीम करोली बाबा ने जब खाली LSD की गोलियां, रिचर्ड अल्बर्ट क्यों बुरी तरह घबरा गए?

अगला लेख