suvichar
✕

भगवान श्री गणेश को प्रिय हैं बूंदी के लड्‍डू, गणेशोत्सव में अवश्य चढ़ाएं

Updated: गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (16:10 IST)
Bundi Ladoo Recipes
 
बूंदी के लड्‍डू 
 
सामग्री : 
 
3 कटोरी दरदरा पिसा हुआ बेसन, 2 कटोरी चीनी, 1/4 कप दूध, 1/4 कटोरी काजू, बादाम, 5-6 केसर के लच्छे, चुटकी भर मीठा पीला रंग, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, पर्याप्त मात्रा में देसी घी (तलने के लिए)।
 
 
विधि : 
 
सबसे पहले बेसन को छान लें। उसमें चुटकी भर मीठा पीला रंग मिलाएं और पानी से घोल तैयार कर लीजिए। अब एक भगोने में पानी एवं शकर को मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में थोड़ा-सा पीला रंग और केसर हाथ से मसलकर डाल दीजिए। साथ ही पिसी इलायची भी डाल दें।
 
 
एक कढ़ाई में घी गर्म करके छेद वाली स्टील की चलनी या झारे की सहायता से थोड़ी-थोड़ी करके सारे घोल की बूंदी बनाते जाइए और चाशनी में डालते जाइए। जब बूंदी पूरी तरह चाशनी पी लें, तब हाथ पर हल्का-सा घी या पानी लगाकर हल्के से दबाते हुए बूंदी के सभी मिश्रण के लड्‍डू तैयार कर लें। 

लड्‍डू बनाते समय उन पर 1-1 काजू या बादाम ऊपर हाथ से दबा दें। गणेशोत्सव के दिनों में घर पर खास तैयार किए गए बूंदी के लड्‍डूओं से श्री गणेश को भोग लगाएं।

ALSO READ: श्री गणेश चतुर्थी पर नारियल के मोदक से प्रसन्न करें बप्पा को

ALSO READ: रोट तीज रेसिपी : इन 5 सामग्रियों का महत्व है इस दिन

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

04 October Birthday: आपको 04 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख