suvichar
✕

होली न्यौता

Written By WD
Updated: रविवार, 9 मार्च 2014 (13:01 IST)
- लक्ष्मी शर्मा

FILE


मोरी गलियन लला तुम आइयो
होली खेलन, लला तुम आइयो॥

ऐसी रंग रंगीली होली
कबहुं ने खेली हुइए तुमने॥

भांग घोटी है हम औरन ने
भंग को रंग जमाओ होरी में

ऐसो पक्को रंग है घोरे
तुमखों हम सबरो रंग देहैं॥

घूमत फिर हो बिजूका जैसे
पुते रंग में कोऊ न चीन्हें

घर में कोऊ घुसन न देहें
बागत फिर हो मारे-मारे॥

सांची कह दऊं लला तुमसे
गोंथरी कर लो घरे हमारे

बड़े लाल सें तुमको राखें
तुम हो रंग रसिया रंगीले॥

दूध, जलेबी, बर्फी, लड़ुआ
माल पुआ, रबड़ी और हलुआ

तुमाए कहे के पेड़ा भांग के
जो चाहो सो हाजिर कर देहैं॥

होली की गम्मत में आओ
पचरंगी, अबीर, गुलाल उड़ाओ

मोरे अंगना रस रंग बरसाओ
मोरे लला अब तुम ने तरसाओ

मोरी गलियन लला तुम आइयो।
होरी खेलन लला तुम आइयो॥

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग