dharma sangrah
✕

मेरी बीवी ने की करवा चौथ

- पंकज शर्मा

Written By ND
Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010 (12:38 IST)
ND

मैं बोला, 'बॉस, छुट्टी चाहिए।'
सुनते ही भड़क उठे, 'क्यों?
क्या करना है?'

मैंने कहा, 'बॉस, कल करवा चौथ है
और मेरी पत्नी को मेरी लम्बी उम्र के लिए
व्रत रखना है।'

सुन कर बॉस बोले,
' तो इसमें तुम्हें क्या करना है?'

मैं बोला, 'बॉस मेरे बगैर वह
व्रत नहीं रख पाएगी
घर-परिवार और बच्चे कैसे संभाल पाएगी?

ND
यह सब तो कल मुझे ही करना पड़ेगा
इसीलिए छुट्टी ले कर घर पर ही रहना पड़ेगा।
कल वो किसी काम को
हाथ भी न लगाएगी
भूखी-प्यासी आखिर बेचारी
कर भी क्या पाएगी?

साल में एक ही दिन तो यह त्योहार आता है
जब हर पत्नी को संपूर्ण सत्ता का
स्वाद आता है।'

बॉस कड़के, 'तो ना रखे व्रत
पत्नी व्रत नहीं रखेगी तो क्या तुम
जल्दी मर जाओगे
लम्बी उम्र नहीं पाओगे?'

मैं गिड़गिड़ाया, 'मरूँगा नहीं सर, मगर
सचमुच मर जाऊँगा, जी नहीं पाऊँगा
वह भी आप ही की तरह कड़क है,
रूठ जाएगी

मुझे छोड़ कर हमेशा को चली जाएगी
आप नहीं जानते हैं सर, बड़ी मुश्किल से
एक हाथ लगी है, वह भी निकल जाएगी।'
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'