Daily Horoscope
✕

मेरा भी तो फर्ज है

- शशींद्र जलधारी

Written By WD
Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2009 (09:17 IST)
ND
नगाड़ा चुनाव का बजते ही, कवि मन मचलने लगता है,
नेताओं का राग-प्रशंसा, गुंजित होने लगता है।

ऐसे में, मैं कैसे रहूँ चुप, आखिर हूँ मैं सजग नागरिक,
सोए वोटर को जगाने का, मेरा भी तो फर्ज बनता है
नगाड़ा चुनाव का बजते ही, कवि मन मचलने लगता है ।

सारे दल और सारे नेता, झूठे ख्बाव दिखाते हैं,
थोथे नारों-थोथे वादों से जन-मन भरमाते हैं।
वोट की कीमत बतलाने का मेरा जिम्मा बनता है,
नगाड़ा चुनाव का बजते ही, कवि मन मचलने लगता है।

उजली छवि दिखाने की कोशिश करते काले चेहरे,
काले धन से लूटालूम हैं नेताजी के बैग भरे।
असलियत इनकी उजागर करने, जी मेरा अकुलाता है,
नगाड़ा चुनाव का बजते ही, कवि मन मचलने लगता है।

चुनाव आते ही नेताजी में सेवा भाव जाग उठता है,
हर नेता खुद को सच्चा जनसेवक बतलाने लगता है।
इनका दोहरा आचरण मेरे मन को नहीं सुहाता है,
नगाड़ा चुनाव का बजते ही, कवि मन मचलने लगता है।

साभार - मन तरंग काव्य संग्रह
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'