dharma sangrah
✕

भगवान सचिन ने बटोरी टीआरपी!

- प्रमोद ताम्बट

Written By ND
Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2011 (14:47 IST)
ND

बाईस गज की दूरी से धीमी, मध्यम अथवा तेज गति से फेंकी जा रही किसी गोल वस्तु को मुंगरी सदृश्य किसी काष्ठ पट्टिका से पीट-पीटकर, परस्पर आमने-सामने स्थित तीन गिल्लीधारी काष्ठ स्तंभों के मध्य त्वरित दौड़ लगाकर अथवा काष्ठ पट्टिका के शक्तिशाली प्रहार से उस गोल वस्तु को निरंतर मैदान की सीमा के पार पहुंचाकर अपने नाम के आगे संख्यांकों का अंबार लगा लेना मानव जाति के लिए कितनी महान और महत्वपूर्ण गतिविधि है, यह हमें हाल ही में पता चला है, जब एक गबरू नौजवान, जिसके सामने पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनने की बाध्यता कभी नहीं रही, चमड़े के एक ठोस गोले को पीट-पीटकर एक महान विभूति, इतिहास पुरुष यहां तक की 'भगवान' की श्रेणी में पहु ंच गया।

आम भारतीयों की तरह ही लघु कद के इस नौजवान ने भागभागम के पांच सौ शतकों का लंबा-चौड़ा कीर्तिमान रचकर देश और दुनिया में 'महानता' हासिल करने के लिए किए जा रहे दूसरे तमाम भगीरथ प्रयासों को ठेंगा दिखा दिया है।

देखा जाए तो बरसों-बरस से लोग भांति-भांति की चीजों को पीट रहे हैं और पचासों स्तंभों के मध्य दौड़ लगा रहे हैं परंतु पूछताछ की जाए तो उनके अपने घर वाले तक उन्हें 'महान' मानने से साफ इंकार कर दें, इतिहास पुरुष और भगवान मानना तो बहुत ही दूर की बात है। मसलन साहित्य के क्षेत्र में ही ले लें, हम सब जाने ऐसे कितने कवियों को जानते होंगे जिन्होंने कविताओं के जाने कितने सैकड़े जड़े होंगे और दिन-प्रतिदिन जड़ते ही जा रहे होंगे परंतु उनका पड़ोसी तक उन्हें ठीक से पहचानता होगा, मुझे शक है।

ND
न जाने कितने कहानीकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार कागज काले कर-करके काल-कवलित हो गए, हो रहे हैं और आगे भी होंगे। उनमें से कुछ लोगों को 'महान' भी कहा जाएगा, परंतु उनकी आदमकद फोटो कभी भी अखबारों के मुख्यपृष्ठ पर फुल साइज में न तो छपी होगी, न छपेगी।

साहित्यकार क्या! किसी भी क्षेत्र का कितना भी बड़ा रथी-महारथी हो, डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, मास्टर हो, लेक्चरर हो, प्रोफेसर हो, वैज्ञानिक हो, दुनिया के दूसरे किसी खेल का कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो, नेता हो, अभिनेता हो, अपने-अपने क्षेत्र में इन्होंने कितनी भी तीरंदाजी की हो, मगर मजाल है जो कोई भी माई का लाल 'भगवान' सचिन तेंडुलकर से ज्यादा टीआरपी बटोर पाया हो।

मजदूरों ने लाख भवन-सड़क तामीर कर दिए हों, कल-कारखानों से इफरात उत्पादन बाहर कर दिया हो, किसानों ने मनों-टनों अनाज देश को खिला दिया हो, अफसरों, बाबुओं, चपरासियों ने करोड़ों फाइलें इधर से उधर कर दी हों, फौजियों ने लाख देश सेवा की हो, देशप्रेमियों ने देशप्रेम के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हों, मगर बंधुओं, भगवान सचिन तेंडुलकर से ज्यादा बड़ा काम न तो दुनिया में किसी ने कभी किया है, न भविष्य में कोई कर पाएगा।

इसलिए आइए, सब मिलकर बोलें, भगवान सचिन तेंडुलकर की जय हो।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'