dharma sangrah
✕

प्यारी सर्दी, अब तो दया करो

प्यारी सर्दी के नाम चिट्‍ठी

Written By ND
Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2012 (13:22 IST)
ND
- शरद उपाध्याय
प्यारी सर्दी, तुमसे बात करने का मन तो बहुत था लेकिन, अब तुमने गले की ऐसी हालत कर रखी है कि मुंह से बोल ही नहीं निकल रहा है। जैसे-तैसे मुंह से एकाध शब्द निकल भी जाए पर अब खांसी ऐसी उठती है कि चिट्ठी लिखने पर ही मजबूर हुआ।

सुबह होती है तो ऐसा लगता है कि सूरज निकलेगा कि नहीं। पता नहीं, ठंड की वजह से वह रजाई से निकल पा रहा या नहीं पर वह बिचारा जैसे-तैसे निकलता ही है। मजबूरी है। सुबह जब नींद खुलती है तो तुम्हारे कारण रजाई उठाने की हिम्मत नहीं होती।

जब पत्नी चाय बनाकर लाती है तो सोचता हूं कि अब ऐसी कौन-सी विधि खोजी जाए जिससे बिना रजाई से हाथ निकाले चाय पी ली जाए। दो-तीन चाय पीने और बीवी की डांट सुनकर जब उठने की हिम्मत करता हूं तो लगता है कि कैसे फर्श पर कदम रखूं।

फर्श ठंड में बर्फ को भी मात कर रहा होता है। बस यूं ही लगता है कि धूप में जाकर बैठ जाऊं पर धूप बिल्कुल ऐसी लगती है जैसे रात की चांदनी छिटक रही है। सूरज भी ठिठुरता हुआ नजर आता है। अब बिस्तर के बाहर निकले नहीं कि मुसीबतें शुरू हो जाती हैं। जल, जिसके लिए कहा गया है कि जल ही जीवन है, हाथ लगाते ही जीवन छीन लेने जैसी स्थिति हो जाती है।

ND
पानी पीते हैं तो लगता है बर्फ निगल रहे हैं। नाश्ता रसोई से आकर बेड-रूम तक पहुंचते-पहुंचते ठंडा हो जाता है। सर्दी में खान-पान की राजधानी डाइनिंग रूम से स्थानांतरित होकर बेडरूम पहुंच जाती है। नाश्ते से लेकर खाने तक की सभी क्रियाएं यही संपन्न होती हैं।

हे सर्दी, तुम कितना भी सितम ढाओ पर दिन में एक पल ऐसा आता है जब इस अबोध प्राणी को कार्यालय जाना ही पड़ता है। पापी पेट के लिए कुछ न कुछ करना ही पड़ता है। अब कार्यालय में हमारा शरीर जाता तो है, लेकिन कार्य करने में खुद को असमर्थ पाता है।

हाथ फाइलों तक नहीं पहुंच पाते, कलम की स्याही जम जाती है। सुबह से शाम तक छोटे-छोटे टूर होते हैं। तुम भी सोच रही होगी कि तुम्हारे इतने प्रकोप में भला कैसे बाहर निकल पाता हूं पर मेरी प्यारी सर्दी, तुम्हारे कारण ही बार-बार बाहर दुकानों पर जाकर चाय पीनी पड़ती है। सरकारी कार्यालयों का काम वहीं संपन्न होता है।

जो भी काम कराने आता है, वह धूप में ही बैठकर चाय का अर्क चढ़ाकर कार्य करा पाता है। हे सर्दी, तुम्हारी भीषणता के कारण कई प्रेम संबंधों का विकास होता है। शकुंतलाएं, जो घर के बंधनों के कारण दुष्यंतों की निगाहों से बची हुई थीं।

Show comments

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'