manglik dosh calculator
✕

दागी होने के फायदे...

सतपाल

Written By ND
Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2011 (15:21 IST)
ND

एक बड़े सरकारी बंगले में सुबह की चाय पीते और अखबार पढ़ते हुए एक आला अफसर राम भरोसे लाल की पत्नी बुद्धिमति देवी ने अपने पति से कहा, 'अजी सुनते हो, खबर है कि सरकार दागी अफसरों की सूची बना रही है। इसमें मेरे पतिदेव का नाम जरूर होना चाहिए।'

यह सुनते ही पति को क्रोध आया और कहा, 'बुद्धिमति होकर मूर्खतापूर्ण सुझाव दे रही हो। ऐसा कैसे हो सकता है। क्या तुम बदनामी से भी नहीं डरती। सूची बनाने का काम सरकार का है। मैं कैसे नाम शामिल करवा सकता हूँ।'

इतना सुनते ही बुद्धिमति ने काली का रूप धारण कर लिया और कहा, 'अजी तुम तो निरे मूर्ख ही रहोगे। दागी सूची में नाम देखना चाहती हूँ मैं। इसके लिए जो भी करना पड़े करो। यह हिन्दुस्तान है, करोड़पति लोग बीपीएल कार्ड बनवा लेते हैं। दो-दो, चार-चार बीबियाँ रखने वाले एमपी अपनी एक के अलावा बाकी सारी बीवियाँ अंतर्धान कर लेते हैं। तुम यह छोटा सा काम नहीं करवा सकते?'

पति ने पूछा, 'सूची तो सरकार बनाएगी। मैं क्या कर सकता हूँ और उसमें नाम आ जाने पर नुकसान और बदनामी मिलेगी, फायदा क्या होगा?'

पत्नी ने उत्तर दिया, 'अब मुझे विश्वास हो गया कि मेरी सास तुम्हें गोबर गणेश क्यों कहती थी। मेरे प्राणपति, रिश्वत की इतनी रकम छिपा रखी है। सूची बनाने वाले अफसर को दो-तीन पेटी नोट और एक सोने की ईंट दिखाना और झट में अपना काम करा लेना। समझे।'

ND
पति ने सहमति में गर्दन हिलाई और गुमसुम होकर चिंतन-मनन की मुद्रा में बैठ गया। कई मिनट की खामोशी के बाद बोला, 'ठीक है, मानता हूँ, काम तो हो जाएगा मगर फायदे क्या होंगे?'

पत्नी ने जवाब दिया, 'लगता है, अब मिट्टी के माधो के दिमाग से मिट्टी की परतें हट रही हैं। एक नहीं, अनेक फायदे हैं। दागी बनते ही नामी-गिरामी बन जाओगे। सारा देश तुम्हें जान जाएगा। बस इसके बाद नेताओं जैसी ड्रेस डाल लेना।

भ्रष्टाचार विरोधी धरने, प्रदर्शन में शामिल होना। जितनी देर नौकरी कमाऊ हो, करते रहना। उसके बाद नैतिक आधार पर इस्तीफा देकर समाजसेवी बन जाना। उसके बाद पॉलिटिक्स के दरवाजे खुल जाएँगे। फिर क्या पॉलिटिक्स में आने का हमारे चुन्नू और चिंटी का रास्ता भी खुल जाएगा।'

पति सचमुच खयाली पुलाव के स्वाद में खो गया और बोला, 'मैडम, अगर दाँव उलटा पड़ा तो जेल होगी।' पत्नी, 'मेरे पतिदेव, सफेद में सब ढँक जाता है और जेल की तो बात ही मत करो। हजारों दागियों में से कोई एक फँसता है और जेल जाता है। कोई चिंता मत करो। याद रखो, मेरा भाई चुस्ती लाल बड़ा वकील है और तुम्हारा नाम है राम भरोसे।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'