dharma sangrah
✕

दागदार बनाम ईमानदार नेता

भविष्य की संसद

Written By WD
Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2009 (12:26 IST)
- महेंद्र साँघी

ND
वेबू- काका लोकसभा चुनावों में सभी पार्टियों द्वारा जमकर अपराधी पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को टिकिट दिए जा रहे हैं तो 10-15 सालों के बाद क्या होगा?
काका- होगा क्या, समझ लो कि पूरी की पूरी सत्ता दागदार अपराधी पृष्ठभूमि वाले नेताओं के हाथों में आ जाएगी।

वेबू- काका, तब क्या किसी भी ईमानदार नेता को टिकिट नहीं मिलेगा।
काका- मिलेगा न।

वेबू- उत्साहित होकर, किसे?
काका- अरे भाई, यदि अपराधी पृष्‍ठभूमि के नेता के यहाँ यदि भक्त प्रह्लाद सरीखा कोई ईमानदार बेटा पैदा हो गया तो उसे तो टिकिट देना ही पड़ेगा ना।

वेबू- काका, एक से क्या होगा?
काका- दो दागदार सशक्त प्रत्याशियों के झगड़े के ब‍ीच कोई ईमानदार निर्दलीय भी किस्मत से जीत सकता है।

वेबू- और?
काका- जिस ‍तरह चेरापूँजी सर्वाधिक वर्षा के लिए जाना जाता है उसी तरह देश का कोई तो इलाका होगा जहाँ सर्वाधिक ईमानदार और अच्छे लोग होंगे। हो सकता है ‍वहाँ कोई दागदार प्रत्याशी ही नहीं मिले और किसी ईमानदार सच्चे इंसान का दाँव लग जाए।

ND
वेबू- अब स्वयं का दिमाग लगाते हुए, हाँ काका! यह भी हो सकता है कोई ईमानदार धनाढ्‍य व्यक्ति अपनी सफेद पूँजी चुनाव में लगाकर जीत जाए और दागदार प्रत्याशी पर भारी पड़ जाए।
काका- यह भी हो सकता है कि जनता के दबाव के चलते अच्छे, सक्षम, ईमानदार नेताओं के लिए कोई कोटा आरक्षित कर दिया जाए।

वेबू- प्रसन्न होकर! काका, यह तो बताओ कि क्या इन ईमानदारों में से किसी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना रहेगी।
काका- अवश्य, यदि सभी ईमानदार मिलकर अपना एक नवाँ-दसवाँ मोर्चा बना लें और अन्य अल्पमत दलों को अपना सहयोग देने के लिए बाध्य कर सकें।

वेबू- काका, अधिकतम अच्छे ईमानदार लोग संसद में पहुँच सके इसका क्या कोई उपाय है?
काका- हाँ है ना! हर पार्टी को यह विकल्प दिया जाए कि वह अपने दो प्रत्याशी हर चुनाव क्षेत्र से खड़े कर सके। जीत का निर्णय दोनों प्रत्या‍शियों के वोटों को जोड़कर मिले जबकि संसद में वह प्रत्याशी जाए जिसे दूसरे से अधिक वोट मिले। इस तरह सभी पार्टियाँ एक दागदार के साथ दूसरे ईमानदार अच्छे प्रत्याशी को टिकिट देने की जोखिम उठा पाएगी और मतदाताओं की समझ की भी परीक्षा हो जाएगी।

वेबू- वाह काका ! आपने तो कमाल कर दिया।
Show comments

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

अमित शाह से मिले 'रामायण' के मेकर्स, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भी रहे मौजूद, फिल्म की सफलता पर मिली बधाई

गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा, 'रामायण' की ऐतिहासिक सफलता के लिए टेका मत्था

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'