dharma sangrah
✕

कुरसी मैया की आरती

Written By WD
Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2013 (12:24 IST)
- डॉ. पुष्पा चौरसिया

FILE

आरती जय कुरसी माता,

जगत सब तेरी शरण आता।

मूढ़-अज्ञानी रिश्वतदानी, सब तुम्हरे ही चेले।

जहां बिराजैं देवी मैया, हर दिन लगते मेले।।

भगत भी झूम-झूम गाता,

आरती जय कुरसी माता।


FILE

अतुलित बल की तुम महरानी, हुकुम तुम्हारो चाले।

अपनी सेवा में मैया ने, ढेरों गुण्डे पाले।।

तिकड़मी लोगन से नाता,

आरती जय कुरसी माता।।

सीधा-सादा चुप्पी साधे, दरबारी मुंह खोलें।

आस्तीन के सांप संग में, पालैं बहुत संपोले।।

प्रसादी चमचा ही पाता,

आरती जय कुरसी माता।।


FILE

शत्रु-दलन में तुम हो माहिर, आंख पै पट्टी बांधी।

राज-काज कुछ ऐसे फैलो, रोएं विनोबा-गांधी।।

विदेशी बैंकों में खाता,

आरती जय कुरसी माता।।

चांदी की तुम पहन खड़ाऊं, सम्हल-सम्हल पग धारो।

जल बिच बैर मगर से कैसो, छांटि-छांटि संहारो।

बेचारा मुंह की वह खाता,

आरती जय कुरसी माता।।


FILE

कितने ही आयोग बिठाओ, तुम पर आंच न आवै।

भाई-भतीजा, बेटा-बीवी, सबके सब सुख पावैं।।

खोखला देश हुआ जाता,

आरती जय कुरसी माता।।

हाहाकार, ढेर-सा कर्जा, हमको दी सौगातें,

सत्ता-जनता बीच फासला, बगुला भगत बढ़ाते।

सारथी तेरा मतदाता,

आरती जय कुरसी माता।।


FILE

हाथ तुम्हारे एटम बम है, संग मिसाइल राजै।

लछमीजी का वाहन अपने, दल-बल सहित बिराजै।।

मनोबल चौपट हो जाता,

आरती जय कुरसी माता।।

एक हाथ जादू की लकड़ी, दूजा खप्पर धारी।

तेरे दरवाजे पर मैया, होती मारा-मारी।।

काइयांपन तेरा भाता, आरती जय कुरसी माता।

जगत सब तेरी शरण आता, आरती जय कुरसी माता। ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'