Daily Horoscope
✕

इजहार का वेलेंटाइन

- महेन्द्र सांघी

Written By WD
Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013 (16:23 IST)

मेरे प्रेमी, मेरे प्रियतम

तुम्हारा प्यार मुझे स्वीकार,

पर मेरी कुछ शर्तें हैं

समझाऊंगी नहीं, दूसरी बार।

गया जमाना समझ लो मिस्टर

पत्नी करती थी, घर का सब काम,

अखबार और चाय लेकर पति जी

कुर्सी पर फरमाते थे आराम।

सुबह जल्दी उठकर तुम्हें

बेड टी बनाना होगा,

उसके बाद ही समझ लो जनाब

आकर मुझे जगाना होगा।

जब तक मैं नाश्ता बनाऊंगी

तुम्हें अखबार पढ़कर सुनाना होगा,

तौलिया ढूंढना होगा स्वयं ही

जूते खुद चमकाना होगा।

ऑफिस जाने के पूर्व मुझे

मेरे ऑफिस छोड़कर आना होगा,

शाम को यदि चाहिए, होगी चाय

तो थोड़ा मेरा सिर दबाना होगा।

डियर खिलाऊंगी डिनर बढ़िया

बस बर्तनों को तुम्हें ठिकाने लगाना होगा,

सारी शर्तें साफ हैं प्रीतम

पहले स्टाम्प पर लिखवाना होगा।

नए जमाने के साथ कदम मिलाकर

चलकर तुम्हें दिखाना होगा,

स्त्रियों का दर्जा पुरुषों के बराबर है

यह सिद्ध करके दिखाना होगा।

यदि तुम्हें मेरी ये सारी

शर्तें हैं निःसंकोच स्वीकार,

तो इस प्यारे वेलेंटाइन डे पर

मेरी ओर से तुम्हें ढेर-सा प्यार।

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'