Hanuman Chalisa

शादी करने की नौ फनी वजह

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (16:22 IST)
आपकी उम्र 20 साल से ऊपर हो गई है। आपकी पढ़ाई खत्म हो चुकी है और आपके पास नौकरी भी है। अब आपकी लाइफ में अचीव करने के लिए सिर्फ एक चीज ही बची है वह है शादी करना। भले ही आप इससे सहमत न हों, लेकिन हमारे समाज की धारणा यही है।


 
आपको लगता है आप शादी के लिए तैयार नहीं हैं। या आप सोचते हैं शादी आपके लिए नहीं है। नींद से जागिए, आपके आसपास ऐसे कारण तैर रहे हैं जिनसे अनुसार आपको जल्दी से जल्दी शादी कर लेनी चाहिए।
1. दादी की उम्र : आपकी दादी 80 के पार हो चुकी हैं। उनका अंतिम समय कभी भी आ सकता है। आप उनके लिए इतना तो कर ही सकते हैं कि वह मरने से पहले आपके बच्चों का चेहरा देख लें।
 
2. सभी की हो गई, सिर्फ आप बचे हैं : आपके अधिकतर साथियों की या तो शादी हो गई है या सगाई। आपमें क्या कमी है। आपकी फेसबुक प्रोफाइल क्यों शादी के फोटो के बिना है। 

अगले पेज पर गहनों का रोल ... 

3. फैमिली फंक्शन : आपकी बुआ की लड़की की शादी में सब मिले थे। तब से अब तक घर में कोई बड़ा फंक्शन ही नहीं हुआ। अब आप शादी करें तो एक बार फिर सभी इकट्ठा हों।  


 
 
4. भाई की शादी : आपका छोटा भाई शादी करना चाहता है। अब आप बैठे रहेंगे तो वह कैसे शादी करेगा। आपको शर्म नहीं आती क्या? 
 
5. घर की रौनक : सालों पहले आपके घर की पुताई हुई थी। अब आप शादी करें तो एक बार फिर घर में रौनक छा जाए। 
 
6. गहनों का शौक : आपकी मम्मी को सालों से गहने पहनने का मौका नहीं मिला है। आप शादी करें तो लॉकर में रखे गहने बाहर आएं और मम्मी उन्हें पहन पाएं। 
 
अगले पेज पर एनआरआई भतीजा... 

7. पड़ौसियों की चिंता : आपके आधे से ज्यादा पड़ौसी और रिश्तेदार की आपकी शादी न होने से नींद उड़ गई है। आपका फर्ज है कि आप उनकी मदद करें ताकि वे चैन की नींद सो सकें।  


 
 
8. एनआरआई भतीजा : आपके पापा के सबसे अच्छे दोस्त के पहचान वाले का एक भतीजा एनआरआई है। मतलब और क्या चाहिए आपको? 
 
9. शर्माजी के बेटे की शादी : शर्माजी के सिर्फ 28 साल के बेटे की शादी हो गई। आप कैसे शादी नहीं कर रहे हैं। 
 
Show comments

पूजा हेगड़े का रेड हॉट अवतार हुआ वायरल, इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं बेहद ग्लैमरस

'धमाल 4' के डायरेक्टर इंद्र कुमार और प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया पर FIR, 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

मनोज बाजपेयी बनेंगे महात्मा गांधी, सुधीर मिश्रा की फिल्म 'महात्मा गांधी की अनटोल्ड स्टोरी' में दिखेगा अनसुना अध्याय

'आवारापन 2' की सफलता से गदगद मेकर्स, क्या बनेगा इमरान हाशमी की फिल्म का तीसरा पार्ट?

बाबा रामदेव ने कंगना के अतीत पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने देखना बंद करें

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका